Motorola Edge 20 Fusion और Motorola Edge 20 की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले लीक

Motorola Edge 20 Fusion के 6 जीबी वेरिएंट को लेकर कहा गया है कि इसकी कीमत 21,499 रुपये हो सकती है और इसके 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 20 Fusion में दो स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं
  • Motorola Edge 20 सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है
  • मोटोरोला एज 20 फ्यूजन में मिल सकता है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
Motorola Edge 20 Fusion और Motorola Edge 20 स्मार्टफोन्स भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले इन दो फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन की कीमत 21,000 रुपये से शुरू होगी, जबकि मोटोरोला एज 20 की कीमत 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है। मोटोरोला एज 20 सीरीज़ को यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसमें तीन मॉडल्स शामिल थे Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite। आगामी मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन Motorola Edge 20 Lite का बदला हुआ वर्ज़न हो सकता है।
 

Motorola Edge 20 Fusion, Motorola Edge 20 price in India (expected)

टिप्सटर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के ट्वीट के मुताबिक, Motorola Edge 20 Fusion फोन भारत में दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें से एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। 6 जीबी वेरिएंट को लेकर कहा गया है कि इसकी कीमत 21,499 रुपये हो सकती है और इसके 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला एज 20 सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ दस्तक दे सकता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये होगी। हालांकि, यहां यह ध्यान देने वाली बात यह है कि Motorola ने फिलहाल इसकी भारतीय कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement

हाल ही में Flipkart पेज के माध्यम से मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इसके मुताबिक यह फोन 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए Motorola Edge 20 Lite स्मार्टफोन से इसकी तुलना करें, तो यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है।

Motorola Edge 20 Fusion में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। फ्लिपकार्ट पेज के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा  और यह बिजनेस-ग्रेड सिक्योरिटी के साथ आएगा। फ्यूज़न भारत में 13 5जी बैंड को सपोर्ट करेगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 90Hz OLED display
  • IP52 rating
  • 5G ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Ready For PC connectivity
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Versatile camera setup
  • IP52 rating
  • Bad
  • Average battery life
  • Low-light camera performance needs improvements
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.