Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Motorola के 7 स्मार्टफोन्स पर खास डील मिल रही है। Moto G06 Power ₹13,999 से शुरू है, जबकि Edge 70 Pro+ और Edge 70 Max जैसे मॉडल्स पर भी ऑफर है।
Flipkart Big Billion Days Sale में Motorola के इन फोन्स पर मिल रही डील
Photo Credit: Motorola
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Motorola ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर खास डील्स का ऐलान किया है। कंपनी की Big Billion Moto Deals के तहत Motorola Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+, Moto G37 Power, Motorola Signature, Moto G06 Power और Edge 70 Max जैसे फोन अलग-अलग कीमतों में मिल रहे हैं। इन फोन में 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का डिस्प्ले, 50MP कैमरा और पावरफुल Snapdragon या MediaTek चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल्स की सेल अभी शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी फोन के लिए 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा।
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत ₹29,999 से शुरू हो रही है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹29,999, 12GB + 256GB की ₹32,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। फोन में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।
Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹36,999, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹39,999 में मिल रहा है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। फोन में 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
वहीं Edge 70 Pro+ का 12GB + 256GB मॉडल ₹44,999 में उपलब्ध है। इसमें भी Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 6.8 इंच का 1.5K 144Hz डिस्प्ले मिलता है। खास बात यह है कि फोन में 50MP 3.5x पेरिस्कोप कैमरा, 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग दी गई है।
कम बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन लेने वालों के लिए Moto G37 Power की कीमत ₹16,999 से शुरू हो रही है। इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत ₹16,999, 4GB + 128GB की ₹18,999 और 8GB + 128GB की ₹24,999 है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी और 33W TurboPower चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा 6.7 इंच का 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और IP64 रेटिंग मिलती है।
Motorola का प्रीमियम Signature स्मार्टफोन भी इस सेल का हिस्सा है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹57,499 और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत ₹62,499 है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 1.5K 165Hz Extreme AMOLED LTPO डिस्प्ले और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8K Dolby Vision रिकॉर्डिंग और 100x Super Zoom Pro जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Motorola Edge 70 Max के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹51,999 और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹56,999 है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, Quad HD+ डिस्प्ले और 7,100mAh बैटरी दी गई है। इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं Moto G06 Power को ₹13,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 चिपसेट और IP64 रेटिंग मिलती है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के दौरान Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+, Moto G37 Power जैसे मॉडल्स की सेल शुरू हो चुकी है। FoneArena के मुताबिक, बाकी मॉडल्स के लिए 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा, जबकि Big Billion Days की सेल 9 अक्टूबर से शुरू होनी है। कीमतों में बैंक, प्रीपेड और एक्सचेंज ऑफर शामिल हो सकते हैं और ये स्टॉक व ऑफर उपलब्ध रहने तक लागू हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।