Moto Z4 Play में हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

साल की शुरुआत में ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आने के बाद Moto Z4 Play स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z4 Play में 48 मेगापिक्सल Q Technology का S5KGM1SP सेंसर होगा
  • Moto Z4 Play आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • रैम और स्टोरेज आधारित मोटो ज़ेड4 प्ले के दो वेरिएंट होंगे
साल की शुरुआत में ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आने के बाद Moto Z4 Play स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बना है। इस बार फोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, Moto Z4 Play में 6.22 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। पुरानी रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें वाटरड्रॉप नॉच और मोटो मॉड्स सपोर्ट के लिए रियर पैनल पर कनेक्टिंग पिन्स होंगे।

91Mobiles ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। दावा है कि Moto Z4 Play आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 441 पिक्सल डेनसिटी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ रैम और स्टोरेज आधारित दो मॉडल होंगे-  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Moto Z4 Play में 48 मेगापिक्सल Q Technology का S5KGM1SP सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 3,600 एमएएच की हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मोटोरोला का यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटो ज़ेड4 प्ले में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा। इसका डाइमेंशन 158x75x7.25 मिलीमीटर होने का दावा है। फिलहाल, लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.