Moto Z4 Play की तस्वीर लीक, वॉटरड्रॉप नॉच और मोटो मोड्स सपोर्ट से हो सकता है लैस

Moto Z4 Play का 360 डिग्री रेंडर लीक हुआ है जो फोन के सभी साइड के लुक से पर्दा उठा रहा है। यह हैंडसेट मोटो मोड्स सपोर्ट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 13:32 IST
ख़ास बातें
  • सिंगल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है Moto Z4 Play
  • 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है मोटो जे़ड4 प्ले
  • Moto Z4 Play के बैक पैनल पर है मोटो मोड्स के लिए कनेक्टिंग पिन

Moto Z4 Play की तस्वीर लीक, वॉटरड्रॉप नॉच और मोटो मोड्स सपोर्ट से हो सकता है लैस

Photo Credit: OnLeaks/CompareRaja

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने पिछले साल जून में Moto Z3 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लेकिन अब 2019 के शुरुआत में मोटो जे़ड3 प्ले के अपग्रेड वर्जन Moto Z4 Play से संबंधित रिपोर्ट और रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक होने लगे हैं। हाल ही में मोटो ज़ेड4 प्ले का 360 डिग्री रेंडर लीक हुआ है जो फोन के सभी साइड के लुक से पर्दा उठा रहा है। Moto Z4 Play के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और Moto Mods के लिए कनेक्टिंग पिन दिखाई दे रहे हैं।

टिप्स्टर OnLeaks ने CompareRaja के साथ पार्ट्नरशिप करके इन रेंडर को लीक किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप नॉच की झलक मिल रही है। उम्मीद है कि फोन के पिछले हिस्से पर दिख रहे Motorola लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिले। Moto Z4 Play के लीक रेंडर इस बात की और इशारा कर रहे हैं कि कंपनी इस साल नए Moto Mods को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि मोटोरोला इस साल 5G Moto Mods को उतार सकती है।


मोटो जे़ड4 प्ले में वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक मौजूद है। फोन के ऊपरी हिस्से पर स्पीकर ग्रिल दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto Z4 Play में 6.2 इंच का डिस्प्ले और इसकी लंबाई-चौड़ाई 158x75x7.25 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.