Moto Z4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के मोटो ज़ेड4 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। जानें गीकबेंच लिस्टिंग से क्या-क्या पता चला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 मई 2019 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z4 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है
  • मोटो जे़ड4 में सेल्फी के लिए हो सकता है 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • 3,600 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Moto Z4

Moto Z4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: 91Mobiles

Moto Z4 से संबंधित पहले भी कई लीक सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के मोटो ज़ेड4 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से Moto Z4 के हार्डवेयर से संबंधित कई अहम जानकारियां सामने आई हैं जैसे कि फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि Moto Z4 एंड्रॉयड पाई के साथ आएगा।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर Moto Z4 ने सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 2,346 और 6,248 स्कोर किया है। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट और मोटो ज़ेड4 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर हो सकता है। चिपसेट का कोडनेम एसएम6150 लिखा दिख रहा है जो दरअसल में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का हिस्सा है। Moto Z4 की गीकबेंच लिस्टिंग को टिप्स्टर Venkatesh Babu.G. द्वारा स्पॉट किया गया था।
Advertisement
 

Moto Z4 में हो सकता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Photo Credit: Geekbench

इसके अलावा पिछले लीक से यह भी संकेत मिला था कि Moto Z4 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। Moto Z4 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। मोटोरोला के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मोटो जे़ड4 को कुछ दिनों पहले अमेज़न पर भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है जो पिक्सल बाइनिंग तकनीक की मदद से 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की तस्वीरें लेगा।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto Z4 में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है लेकिन फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी या नहीं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto Z4, Moto Z4 Specifications, Moto Z4 Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.