मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

लेनोवो द्वारा अपने मोटो ब्रांड के तहत मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने की ख़बरें हैं। इससे पहले इसी हफ्ते, मोटो ज़ेड2 प्ले को टीना सर्टिफिकेशन पर देखे जाने की खबरें थीं। ज़ेड2 प्ले की टीना लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का स्मार्टफोन का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2017 16:03 IST
लेनोवो द्वारा अपने मोटो ब्रांड के तहत मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने की ख़बरें हैं। इससे पहले इसी हफ्ते, मोटो ज़ेड2 प्ले को टीना सर्टिफिकेशन साइट पर देखे जाने की खबरें थीं। ज़ेड2 प्ले की टीना लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का स्मार्टफोन का खुलासा हुआ था। अब, स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच परफॉर्मेंस बेंचमार्क साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, और इस लिस्टिंग में पता चले स्पेसिफिकेशन भी टीना लिस्टिंग से मिलते हैं।

पेरेंट कंपनी लेनोवो ने इसी हफ्ते एक ट्वीट कर पुष्टि की थी कि मोटो जे़ड2 प्ले स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। जो मोटो ज़ेड प्ले में दी गई 3510 एमएएच से कमतर है।

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले मोबाइलएक्सपोज़ ने सार्वजनिक किया। मोटो ज़ेड2 प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा दिया जा सकता है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा। जो कि मोटो ज़ेड प्ले में ओपनजीएल ईएस 3.2 हार्डवेयर एक्सीलरेशन फंक्शनालिटी के साथ एड्रेनो 506 दिया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो, मोटो ज़ेड2 प्ले में थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। पिछले मोटो ज़ेड प्ले में जहां 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया था, वहीं मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में आगे की तरफ़, 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव होगा।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 प्ले के लॉन्च की तारीख और समय के बारे में अभी कंपनी से कोई जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में एक लीक तस्वीर से पता चला था कि यह डिवाइस 8 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय ऐप्पल अपनी सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रें डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017 का आयोजन करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.