Moto Z2 Play की लीक तस्वीरों से फोन के बारे में नई जानकारी आई सामने

ऐसा लगता है कि लेनोवो निश्चित तौर पर अपने मोटो ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इनमें मोटो ई4 और मोटो जी5एस सहित कई दूसरे फोन शामिल हैं। कंपनी द्वारा मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। लेनोवो ने हाल ही में आने वाले Moto Z2 Play स्मार्टफोन में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2017 15:25 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन, मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा
  • पिछले वेरिएंट की तरह, नए ज़ेड2 प्ले में भी मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट होगा
  • नया फोन पुराने मोटो मॉड्स भी सपोर्ट करेगा
ऐसा लगता है कि लेनोवो निश्चित तौर पर अपने मोटो ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इनमें मोटो ई4 और मोटो जी5एस सहित कई दूसरे फोन शामिल हैं। कंपनी द्वारा मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। लेनोवो ने हाल ही में आने वाले Moto Z2 Play स्मार्टफोन में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी होने की जानकारी दी थी।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा दी जाने वाली किसी आधिकारिक जानकारी से पहले, मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों में Moto Z2 Play स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। लोकप्रिय टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने ट्विटर पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। और दावा किया है कि ये मोटो ज़ेड2 प्ले की हैं। फोन के 5.99 मिलीमीटर मोटाई के साथ आने का दावा किया गया है। हालांकि उभरे हुए कैमरे के साथ फोन की मोटाई 8.49 मिलीमीटर हो जाती है।

क्वांड द्वारा पोस्ट की गई एक दूसरी तस्वीर में  मोटो ज़ेड2 प्ले 360 डिग्री-व्यू देखा जा सकता है। कथित ज़ेड2 प्ले का डिज़ाइन अपने पिछले वेरिएंट की तरह ही लग रहा है और इसमें रियर पर मोटो मॉड्स कनेक्ट करने के लिए 16 डॉट भी दिए गए हैं।

Moto Z2 Play फोन के अगले हिस्से में दिए गए होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट है। जिसे फ्रंट में दी गई मोटो ब्रांडिंग के साथ लीक तस्वीर में देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों के मुताबिक, मोटो ज़ेड2 प्ले में एक ऑल-मेटल यूनिबॉडी दी जा सकती है।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 प्ले से जुड़े एक तीसरे ट्वीट में, क्वांड ने दावा किया कि आने वाले स्मार्टफोन में पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट दिया जाएगा। पिछले साल मोटोरोला ने इंस्टा शेयर प्रोजेक्टर, मोटो बैटरी, हैसलब्लेड कैमरा और जेबीएल स्पीकर लॉन्च किए थे।
Advertisement

पिछली लीक की बात करें तो, Moto Z2 Play में 5.5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, एक 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ था।

लेनोवो द्वारा मोटो ज़ेड2 प्ले के बारे में आने वाले हफ्तों में लॉन्च से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.