Moto X4 को मिला एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट: रिपोर्ट

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto X4 को Android Pie अपडेट मिलने की खबर है। नए अपडेट के साथ कई नए फीचर्स जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto X4 को मिले एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट का साइज 1.1 जीबी है
  • Motorola One Power को भी जल्द मिल सकता है अपडेट
  • स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट से लैस है मोटो एक्स4

Moto X4 को एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट मिलने की खबर

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के हाई-एंड स्मार्टफोन Moto Z3 और Moto Z3 Play को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने से पहले भारत में Moto X4 यूजर को सोक टेस्ट द्वारा Android Pie अपडेट मिलने की खबर है। मोटो एक्स4 को मिले एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट का साइज 1.1 जीबी है। कुछ दिनों पहले Motorola ने घोषणा की थी कि कंपनी जल्द Motorola One Power के लिए एंड्रॉयड पाई सोक टेस्ट के रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इस साल के अंत तक मोटोरोलो वन पावर को स्टेबल अपडेट मिलने की उम्मीद है।

XDA डेवलपर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को जारी कर दिया गया है। नए अपडेट का बिल्ड नंबर PPW29.69-17 है। बता दें कि अपडेट को फिलहाल बीटा टेस्टर के लिए जारी किया गया है। एंड्रॉयड पाई स्टेबल अपडेट को जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात यह है कि Motorola हमेशा से स्टेबल अपडेट को जारी करने से पहले सोक टेस्ट के जरिए अपडेट को जारी करती है। ऐसा करने से शुरुआती बग और समस्याओं को समझ फिक्स कर दिया जाता है।
 

Photo Credit: XDA Developers

Android Pie अपडेट के साथ Moto X4 स्मार्टफोन को नया जेस्चर नेविगेशन सिस्टम के साथ-साथ ऐप एक्शन, स्लाइस, अडाप्टिव बैटरी,अडाप्टिव ब्राइटनेस, ऐप टाइमर समेत कई फीचर्स मिलेंगे। उम्मीद है कि नया अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। केवल मोटो एक्स4 ही नहीं बल्कि Motorola One Power स्मार्टफोन को भी जल्द लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन मिल सकता है।

मोटोरोला ने पिछले साल नवंबर में दो रियर कैमरे वाले Moto X4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मोटो एक्स4 को एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में ही हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल गया था। याद करा दें कि इस साल जनवरी में कंपनी ने  Moto X4 का नया 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी लॉन्च किया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto X4, Android Pie, Motorola, Motorola One Power, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  2. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  3. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.