मोटोरोला के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2016 12:26 IST
मोटोरोला इंडिया और फ्लिपकार्ट आज अपनी पार्टनरशिप की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर यूज़र के लिए कई ऑफर दिए गए हैं। इच्छुक खरीददार फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने पसंद के मोटो डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं।

लोकप्रिय बजट फोन मोटो ई (जेन 2) 3जी 5,999 रुपये में उपलब्ध है। पुराना हैंडसेट एक्सचेंज करने पर आप 2,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। मोटो ई (जेन 2) 4जी की कीमत 6,999 रुपये है और इसके साथ एक्सचेंज ऑफर में 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 10,999 रुपये में मिलने वाला मोटो जी (जेन 3) के 16 जीबी मॉडल पर 500 रुपये की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर में 6,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। मोटो जी टर्बो एडिशन की कीमत 11,999 रुपये है और यह 500 रुपये की छूट के अलावा 5,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है।
Advertisement
 

मोटो एक्स प्ले भी 500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ग्राहक को एक टर्बो चार्ज़र भी मिलेगा। इसके अलावा यूज़र पुराना हैंडसेट एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि मोटो एक्स प्ले का 16 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट क्रमशः 16,999 और 18,499 रुपये में मिलता है।

मोटोरोला मोटो एक्स स्टाइल को 3,000 रुपये कम में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ पुराने हैंडसेट के बदले 15,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट हासिल की जा सकती है। मोटो एक्स स्टाइल का 16 जीबी मॉडल 26,999 रुपये में मिलता है और 32 जीबी मॉडल 28,999 रुपये में।
Advertisement

हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो एक्स फ़ोर्स के साथ पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। ध्यान रहे कि इसका 32 जीबी मॉडल 49,999 रुपये में मिलता है और 64 जीबी मॉडल 53,999 रुपये में।
Advertisement
 

मोटोरोला के नए मोटो 360 स्मार्टवाच के साथ भी छूट दी गई है। मोटो 360 (जेन 2) स्मार्टवाच के सभी मॉडल पर 2,000 रुपये की छूट दी गई है।

मोटोरोला इंडिया ने बयान जारी करके बताया है कि ये ऑफ़र गुरुवार और शुक्रवार के लिए हैं। इन सारे ऑफर के अलावा ग्राहक भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.