मोटो एम की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 16:42 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • बेंचमार्क लिस्टिंग से मीडियाटेक हीलियो 10 प्रोसेसर होेने का पता चला है
  • इस फोन में एक फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
मोटो एम स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई महीनों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। और इस डिवाइस के 8 नवंबर को चीन के ग्वांगझू में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, इस कथित स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इसके अलावा मशहूर बेंचमार्क वेबसाइट पर अंतुतू पर भी इस फोन को देखा गया है।

अंतुतू की लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो एम (एक्सटी1662) में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन है और यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम है। मोटो एम में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।

इससे पहले आई खबरों में इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ था। बात करें कैमरे की तो अंतुतू की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटो एम स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

बेंचमार्क लिस्टिंग के अलावा, इस स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो एम की ताजा लीक तस्वीरों में पुरानी लीक तस्वीरों की तरह ही एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और रियर पर कैमरा पैनल देखा जा सकता है
Advertisement

इससे पहले हुई लीक में मोटो एम स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। बैटरी टर्बो चार्जिंग से लैस होगी। इन लाइव तस्वीरों के अलावा फोन की कुछ और रेंडर इमेज भी लीक हुई हैं।
Advertisement

हालांकि, मोटो एम के स्पेसिफिकेशन लगातार लीक हो रहे हैं। लेकिन किसी तरह की पुष्टि के लिए हमें कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  2. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  4. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  5. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  6. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  7. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  8. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.