मोटो एम जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 10:53 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • मोटो इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर इस फोन के बारे में जानकारी दी
  • मोटो एम को इसी महीने चीन में लॉन्च किया गया था
लेनोवो जल्द ही अपना नया मोटो स्मार्टफोन मोटो एम भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोमवार को अपने मोटो इंडिया ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही एक नए डिवाइस के जल्द भारत पहुंचने की जानकारी दी।

मोटो इंडिया के ट्वीट में कहा गया है, ''आपको जल्द ही कुछ अलग देखने को मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें।'' इसके साथ ही ट्विटर अकाउंट पर एक स्मार्टफोन की तस्वीर भी पोस्ट की गई। हालांकि यह तस्वीर बहुत साफ नहीं है लेकिन इसके रियर पर 'कमिंग सून' के साथ मोटो लोगो को साफ देखा जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में जल्द मोटो एम स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि मोटो एम स्मार्टफोन को इसी महीने चीन में लॉन्च किया गया था। चीन में मोटोरोला मोटो एम को 1,999 चीनी युआन (करीब 19,700 रुपये) में पेश किया गया। भारत में भी फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोन में 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है लेकिन अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में पीडीएएफ और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.