Moto M, Moto Z2 Play, Moto E4 और Moto C पर मिल रही है छूट

मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस की कीमत में अस्थाई कटौती करने के कुछ दिनों बाद ही मोटोरोला इंडिया ने क्रिसमस सेल के लिए मोटो जी5 की भी कीमत कम कर दी है। इसके अलावा Moto M, Moto Z2 Play, Moto E4 और Moto C जैसे स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2017 12:26 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए है
  • Moto Z2 Play 3,000 रुपये सस्ता हो गया है
  • Moto Z2 Play, Moto E4 और Moto C जैसे स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध
मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस की कीमत में अस्थाई कटौती करने के कुछ दिनों बाद ही मोटोरोला इंडिया ने क्रिसमस सेल के लिए मोटो जी5 की भी कीमत कम कर दी है। इसके अलावा Moto M, Moto Z2 Play, Moto E4 और Moto C जैसे स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने जानकारी दी है कि यह ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए है। ग्राहक सस्ते दाम में इन फोन को मोटोरोला के पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे।
 
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Motorola की ओर से मोटो स्मार्टफोन पर त्योहारी छूट दी जा रही है। Moto G5 को 9,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Moto Z2 Play 3,000 रुपये सस्ता हो गया है। 27,999 रुपये का यह हैंडसेट 24,999 रुपये में उपलब्ध है।13,999 रुपये वाला मोटो एम 3जी 11,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, मोटो एम 4जी को 13,999 रुपये में बेच रहा है, जबकि इसकी कीमत 15,999 रुपये है। मोटो ई4 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। 8,499 रुपये वाला यह फोन 7,999 रुपये में बिकेगा। मोटो सी 5,999 रुपये की जगह 5,499 रुपये में उपलब्ध है। Moto G5S आपको 12,999 रुपये में मिल जाएगा।

सीमित समय के लिए लाया गया यह ऑफर मोटोरोला के हैंडसेट के साथ 30 दिसंबर तक उपलब्ध होगा। इस ऑफर का फायदा सभी नामी मोटो पार्टनर रिटेल स्टोर और मोटो हब से मिल जाएगा।

Motorola ने हाल ही में भारत में तीन नए मोटो मॉड्स भारत में लॉन्च किए थे। हम बात कर रहे हैं– JBL SoundBoost 2 Mod, GamePad Mod, और TurboPower Pack Mod की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Smartphones, Moto Discount, Moto G5s Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.