Moto G8 Plus हो सकता है 24 अक्टूबर को लॉन्च, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Moto G8 Plus Launch Date: मोटो जी8 प्लस लॉन्च डेट, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। नया Motorola फोन 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Plus में मिलेगा 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक
  • मोटो जी8 प्लस हो सकता है Snapdragon 665 SoC से लैस
  • Moto G8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं

Moto G8 Plus Launch Date: मोटो जी8 प्लस लॉन्च डेट हुई लीक

Photo Credit: WinFuture

Moto G8 Plus Launch Date: मोटो जी8 प्लस के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर), स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट लीक हो गई है। Moto G8 Plus की लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश, वाटरड्रॉप-नॉच, डिस्प्ले के नीचे थोड़ा बॉर्डर और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। Moto G8 Plus में Snapdragon 665 SoC और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
 

Moto G8 Plus launch date (लीक)

WinFuture ने मोटो जी8 प्लस के रेंडर और लॉन्च तारीख को लीक किया है। ऐसा कहा जा रहै कि नया Motorola फोन 24 अक्टूबर को ब्राज़ील में लॉन्च किया जाएगा।
 

Moto G8 Plus specifications (लीक)

मोटो जी8 प्लस की लीक हुई तस्वीर में डुअल रियर एंड स्पीकर्स, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन के दाहिनी ओर वॉल्यूम और पावर बटन को जगह मिली है। Motorola ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट की झलक मिली है एक ब्लू और दूसरा रेड ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश के साथ। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto G8 Plus का मॉडल नंबर XT2019 है।

मोटो जी8 प्लस एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जाएगा और इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

मोटो जी8 प्लस में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हैंडसेट में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5, एलटीई, डुअल-सिम सपोर्ट, एलटीई कैट 13, डुअल बैंड वाई-फाई, एनएफसी सपोर्ट शामिल है। फोन का वजन 188 ग्राम हो सकता है। Moto G8 Plus Price क्या होगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.