Moto G75 5G फोन FHD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G75 5G स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 6nm 5G से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Moto G75 5G में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G75 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G75 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G75 5G में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने बाजार में Moto G75 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मिड रेंज 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Moto G75 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G75 5G Price


Moto G75 5G के 299 यूरो (लगभग 27,915 रुपये) है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Charcoal Grey, Aqua Blue और Succulent Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे सबसे पहले यूरोप और मिडिल ईस्ट में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद लैटिन अमेरिका और एशिया फेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा।


Advertisement
Moto G75 5G Specifications


Moto G75 5G में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 6nm 5G से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बोंचार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और ड्यूल माइक्रोफोन है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, इसके अलावा MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.09 मिमी, चौड़ाई 77.24 मिमी, मोटाई 8.34 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.