Moto G67 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

देश में Moto G67 Power 5G को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 16:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • देश में Moto G67 Power 5G को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UX पर चलेगा

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UX पर चलेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Moto G67 Power 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UX पर चलेगा। कंपनी ने इसे Android 16 पर अपग्रेड करने का आश्वासन दिया है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे वीगन लेदर डिजाइन के साथ भी लाया जाएगा। 

देश में Moto G67 Power 5G को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे वीगन लेदर डिजाइन के साथ भी लाया जा सकता है। Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज दी जाएगी। Moto G67 Power 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

Advertisement

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UX पर चलेगा। कंपनी ने इसे Android 16 पर अपग्रेड करने का आश्वासन दिया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। Moto G67 Power 5G में थ्री-फिंगर स्क्रीनशॉट के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन में कैमरा और फ्लैशलाइट को शुरू करने के लिए ट्विस्ट और चॉप जेस्चर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा, इसके लिए कंपनी के Smart Connect सुइट का विकल्प होगा। 

Moto G67 Power 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के सभी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा Photo Enhancement Engine भी होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 58 घंटे तक चल सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.