Moto G6 Plus आज होगा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G6 Plus को लॉन्च करेगी। Moto G6 और Moto G6 Play को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 10 सितंबर 2018 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6 Plus स्मार्टफोन बाकी दो फोन से एक सीढ़ी ऊपर है
  • Moto G6 सीरीज का तीसरा वेरिएंट आज होगा भारत में लॉन्च
  • ब्राजील में Moto G6 Plus से अप्रैल में उठा था पर्दा
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G6 Plus को लॉन्च करेगी। बता दें कि तकरीबन पांच महीने पहले मोटो जी6 प्लस को ब्राजील में पेश किया गया था। इस महीने के शुरुआत में Moto G6 Plus से संबंधित कुछ टीजर जारी हुए थे। याद करा दें कि Moto G6 और Moto G6 Play को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। मोटो जी 6 और मोटो जी6 प्ले की तुलना में Moto G6 Plus में बड़ा डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और ज्यादा रैम मिलेगी। अब बात मोटो जी6 प्लस की खासियत की। कंपनी पहले इस बात की और इशारा कर चुकी है कि इस हैंडसेट में स्मार्ट डुअल रियर कैमरा और लो-लाइट में बेहतर फोटो क्वालिटी मिलेगी। Moto G6 Plus गूगल लेंस, स्पॉट कलर, पोर्ट्रेट मोड, लैंडमार्क रिकग्निशन, फेस अनलॉक, 18:9 मैक्स विजन डिस्प्ले और टर्बोपावर तकनीक जैसी खूबियों से लैस होगा।
 

Moto G6 Plus की भारत में कीमत

कंपनी ने मोटो जी6 प्लस की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। Moto G6 Plus को सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया गया था। मोटो जी6 प्लस की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,400 रुपये) रखी गई है। फोन इंडिगो और गोल्ड कलर में लॉन्च हुआ है। भारत में बिक्री के लिए कौन सा रंग उपलब्ध होगा, इस बात से अभी पर्दा उठना अभी बाकी है। Moto G6 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Moto G6 Play के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। मोटो जी6 एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon, मोटो जी6 प्ले ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि Moto G6 Plus की बिक्री अमेजन पर होगी या फ्लिपकार्ट पर।
 

Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन

Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। डुअल (नैनो) सिम वाले इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करता है। इसका साथ देता है एड्रेनो 508 जीपीयू। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम। कैमरे की बात करें तो इसके रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.2 है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी, हेडफोन जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3200 एमएएच की है, यह टर्बोपावर तकनीक सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे तक साथ निभाएगी। हैंडसेट का वज़न 165 ग्राम है।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.