Moto G5S Plus में हो सकता है डुुअल रियर कैमरा

लेनोवो के आने वाले मोटो जी5एस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। इसी हफ्ते मोटो जी5एस की प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक हुईं थीं। इन तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जी5 और मोटो जी5एस में मुख्य फर्क ऑल-मेटल बॉडी का है। मोटो जी5एस में ऑल-मेटल बॉडी होगी। जबकि रेगुलर वर्ज़न में रियर व किनारे प्लास्टक के बने हैं। मोटो जी5एस के साथ ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला Moto G5S Plus अब एक ताजा लीक में मोटो जी5एस+ की नई तस्वीरें सामने आईं हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2017 12:15 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं
  • मोटो जी5एस प्लस मोटोरोला का पहला डुअल रियर कैमरा फोन हो सकता है
  • मोटो जी5एस+ में एक 5.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा
लेनोवो के आने वाले मोटो जी5एस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। इसी हफ्ते मोटो जी5एस की प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक हुईं थीं। इन तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जी5 और मोटो जी5एस में मुख्य फर्क ऑल-मेटल बॉडी का है। मोटो जी5एस में ऑल-मेटल बॉडी होगी। जबकि रेगुलर वर्ज़न में रियर व किनारे प्लास्टक के बने हैं। मोटो जी5एस के साथ ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला Moto G5S Plus अब एक ताजा लीक में मोटो जी5एस+ की नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों से आने वाले स्मार्टफोन के संभावित कलर वेरिएंट का पता चलता है। इसके अलावा इन तस्वीरों में Moto G5S Plus में एक डुअल रियर कैमरा भी देखा जा सकता है।

मोटो जी5एस+ की इन तस्वीरों को मायस्मार्टपीस ने पोस्ट किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले मोटो स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट गोल्ड, सिल्वर, गोल्ड विद व्हाइट फ्रंट और सिल्वर विद व्हाइट फ्रंट चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इन तस्वीरों में कथित  Moto G5S Plus में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ऐसी ख़बरें हैं कि डुअल कैमरा सेटअप वाला यह मोटोरोला का पहला डिवाइस होगा।
Advertisement

मोटो जी5एस+ में एक 5.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल होगा। फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट दिया जा सकता है। इस डिवाइस के फ्रंट पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। और फोन में 3.5 एमएम ईयरफोन जैक भी होगा। वहीं, Moto G5S फुल मेटल बॉडी से लैस होगा और इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा।

इससे पहले इसी महीने मोटो जी5एस और मोटो जी5एस+ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली थी, जब इस साल लॉन्च होने वाले सभी लेनोवो स्मार्टफोन लीक हो गए थे। स्मार्टफोन लॉन्च की बात करें तो लेनोवो के लिए आने वाला साल काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी के मोटो ज़ेड, मोटो एक्स, मोटो जी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड2 फोर्स, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  4. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  5. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  6. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  7. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  8. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  9. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.