मोटो जी5 प्लस की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 16:46 IST
लेनोवो के एक नए स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में दिख रहे फोन का डिज़ाइन आने वाले कथित मोटो एक्स (2017) की तरह है। कथित मोटो एक्स (2017) की तस्वीरें व वीडियो पिछले साल दिसंबर में लीक हुईं थीं। अब एक स्मार्टफोन को रोमानिया की एक वेबसाइट पर करीब 26,500 रुपये के दाम के लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग की ख़ास बात है कि इस लिस्टिंग में डिवाइस को मोटो एक्स (2017) नाम की जगह लेनोवो मोटो जी5 प्लस नाम दिया गया है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो सीपीयू-ज़ेड ऐप के साथ, डिवाइस में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की बैटरी औौर 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी पता चला है।

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कथित मोटो जी5 प्लस की लिस्टिंग में दावा किया गया है कि इस फोन में सर्कुलर कैमरा पैनल मॉड्यूल होगा।

माना जा रहा है कि कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन होगा, इसलिए इसमें रियर पर मोटो मॉड के लिए मैग्नेटिक पिन नहीं हैं। फोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। मोटो एक्स सीरीज़ में भी मोटो मॉड सपोर्ट ना मिलने की उम्मीद है। अभी तक लेनोवो ने वादा किया है कि सभी मोटो ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोन में मॉड्यूलर एक्सेसरी के लिए सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

हालांकि, अब वेबसाइट से इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है। लीक हुईं तस्वीरों में डिवाइस को करीब से देखा जा सकता है और ये तस्वीरें काफ़ी हद तक मोटो एक्स (2017) की लीक तस्वीरों से मिलती हैं। ई-कॉमर्स साइट पर इस डिवाइस के मार्च में उपलब्ध कराने की बात कही थी जिसका मतलब है कि कंपनी द्वारा स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा निकट भविष्य में की जा सकती है। एंड्रॉयड पुलिस का कहना है कि तस्वीरों में दिख रहा फोन एक 'प्रोटोटाइप' है जिसमें 'इंजीनियरिंग मार्क्स' भी देखे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G5 Plus Smartphone, Lenovo, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.