मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस आज होंगे भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2016 09:12 IST
मोटोरोला मंगलवार को अपने मोटो जी सीरीज के चौथे जेनरेशन हैंडसेट से पर्दा उठाएगी। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में कंपनी मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस लॉन्च करेगी। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर होने का अनुमान है और इसका कैमरा सेटअप भी बेहतर होगा। इन स्मार्टफोन को आज दोपहर ढाई बजे लॉन्च किया जाएगा। लाइव अपडेट के लिए आप गैजेट्स 360 से जुड़े रह सकते हैं।

पिछले हफ्ते ही मोटोरोला ने जानकारी दी थी कि नए मोटो हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे। लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अब तक नए मोटो जी स्मार्टफोन के संबंध में कई टीज़र जारी किए हैं। इनमें बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी लाइफ और तेजी से काम करने वाले ऑटोफोकस कैमरे के बारे में बताया गया है।
Advertisement

पिछले कुछ दिनों में लीक हुए वीडियो और तस्वीरों के जरिए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के बारे में बहुत कुछ पता चला है। हाल ही में मोटो जी4 का एक प्रेस रेंडर लीक हुआ था। दूसरी तरफ इन दोनों स्मार्टफोन को यूएस एफसीसी द्वारा पास कर दिया गया है। ध्यान रहे कि इनमें से किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि कंपनी द्वारा नहीं की गई है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी4 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 13  मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, मोटो जी4 प्लस में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेसर और ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का पता चला है।
Advertisement

मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G4, Moto G4 Plus, Motorola, Moto G4 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.