Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत

Flipkart Freedom Sale में Moto G37 Power पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • Moto G37 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है।
  • Moto G37 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Flipkart Freedom Sale में जबरदस्त छूट मिल रही है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट ₹20 हजार है तो आपके लिए Moto G37 Power बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सेल के दौरान यह स्मार्टफोन कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ पा रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Moto G37 Power पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G37 Power Price & Offers

Moto G37 Power का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ₹15,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,249 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹14,100 की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Moto G37 Power Specifications

Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।  वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB/8GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G37 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। डाइमेंशन के मामले में G37 Power की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.89 मिमी और वजन 215 ग्राम है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.