50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G35 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G35 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Moto G35 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च किया है। Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन UNISOC T760 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस है। इस फोन में 18W टर्बोपावर चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Moto G35 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G35 5G Price


Moto G35 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन लीफ ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और गुआवा रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स से 16 दिसंबर से खरीदा जा सकता है।


Advertisement
Moto G35 5G Specifications


Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, HDR10 और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में माली-जी57 एमसी4 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर 6एनएम यूनिसोक टी760 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी एंड्रॉइड 15 अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.29 मिमी, चौड़ाई 75.98 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 185 ग्राम है। इसमें एफएम रेडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट शामिल है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good CPU performance, optimised UI
  • 5G connectivity at a low price
  • Reliable primary camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow charging speed
  • Short software support window
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Crucial display brightness toggle hidden in settings
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.