8GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Moto G34 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Moto G34 5G 9 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे IST पर लॉन्च होने वाला है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे IST पर लॉन्च होने वाला है
  • इसके 8GB रैम वेरिएंट की चीन में कीमत 999 युआन (लगभग 11,600 रुपये) है
  • भारतीय वर्जन 4GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध होगा
Moto G34 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा, Lenovo के स्वामित्व वाले ब्रांड ने बुधवार को एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। इस बीच, Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां मिलती है। Moto G34 5G का भारतीय वेरिएंट वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। यह 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ Snapdragon 695 SoC पर काम करेगा। स्मार्टफोन को दिसंबर 2023 में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था।

X पर एक पोस्ट के जरिए Motorola ने भारत में Moto G34 5G की लॉन्च डेट का खुलासा किया। स्मार्टफोन 9 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे IST पर लॉन्च होने वाला है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट ने एक लैंडिंग पेज बनाया है। फोन को देश में वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत की डिटेल्स फिलहाल अज्ञात है।
 

भारत में Moto G34 5G की कीमत!

Moto G34 5G का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में 999 युआन (लगभग 11,600 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारतीय वर्जन एक एक्स्ट्रा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होने वाला है। भारतीय वर्जन की कीमत चाइनीज कीमत के समान होने की उम्मीद है।
 

Moto G34 5G स्पेसिफिकेशन्स

Moto G34 5G के लिए फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 SoC, 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है। हैंडसेट वर्चुअल रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि यह Snapdragon 695 SoC पर चलने वाला सबसे फास्ट 5G हैंडसेट है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। Moto G34 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP52 रेटेड बिल्ड मिलता है। मोटोरोला ने हैंडसेट को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Display offers 120Hz refresh rate
  • Vegan leather finish feels premium
  • Good battery life
  • Good performance
  • 50-megapixel main camera
  • Bad
  • Cameras don't perform well in lowlight
  • Plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.