64MP वाले Moto G30 की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

सेल ऑफर्स की बात करें, तो Moto G30 की खरीद करने वाले ग्राहकों को HDFC क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड के जरिए भी 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Moto G30 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • मोटो जी30 में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है

फोन IP52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है

Moto G30 की पहली सेल आज 17 मार्च को आयोजित की जानी है, जो कि दोपहर 12 बजे Flipkart वेबसाइट पर शुरू होगी। बता दें, यह स्मार्टफोन 9 मार्च को Moto G10 Power स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी30 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ कंपनी ने 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरा पिछले हिस्से पर दिए है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। फोन को सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, लेकिन कलर में आपको दो ऑप्शन खरीद के लिए आज उपलब्ध होंगे।

Moto G30 price in India, sale details

Moto G30 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इस फोन में डार्क पर्ल और पेस्टल स्काई ऑप्शन मिलेंगे। जैसे कि हमने बताया मोटो जी30 की पहली सेल आज 17 मार्च से शुरू होने जा रही है, यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो HDFC क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड के जरिए भी 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
Advertisement
 

Moto G30 specifications

डुअल सिम (नैनो) मोटो जी30 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए नॉच कटआउट से लैस आता है। Moto G30 में क्वालकॉम का Snapdragon 662 प्रोसेसर मिलता है, जो 4GB रैम से जुड़ा है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और साथ ही दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे मिलते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Moto G30 को 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में हाइब्रिड स्लॉट मिलता है, जिसमें आप एक सिम की कुर्बानी के साथ स्टोरेज को आगे और बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो जी30 में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। मोटो जी30 में 5,000mAh बैटरी शामिल है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 165.22x75.73x9.14mm और वज़न 197 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High refresh rate display
  • Clean Android 11 UI
  • Good battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Aggressive Night mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.