Moto G30 और Moto G10 भारत में अगले महीने होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन!

Moto G30 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी10 फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Moto G30, Moto G10 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • मोटो जी30 में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • मोटो जी10 में दिया गया है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं

Moto G30 और Moto G10 स्मार्टफोन कथित रूप से भारतीय मार्केट में अगले महीने मार्च में दस्तक दे सकते हैं। एक जाने-माने टिप्सटर ने इन दोनों स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च की टाइमलाइन साझा की है। मोटो जी30 और मोटो जी10 स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था और अब यही मॉडल्स जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। मोटो जी30 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी10 फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, हालांकि इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Moto G30 और Moto G10 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च का प्लान ट्वीट करते हुए साझा किया है। उन्होंने कहा है कि यह लॉन्च इवेंट भारत में मार्च महीने में आयोजित हो सकता है। टिप्सटर का कहना है कि यह मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, Motorola ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत यूरोपियन मार्केट जैसी ही हो सकती है। याद दिला दें, मोटो जी30 की कीमत यूरोप में EUR 179.99 (लगभग 15,900 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें पेस्टल स्काई और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं। Moto G10 की कीमत EUR 149.99 (लगभग 13,300 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें ऑरोरा ग्रे और इरिडिसेंट पर्ल कलर ऑप्शन आते हैं। यह यूरोप में खरीद के लिए मार्च के अंत से उपलब्ध होंगे। Motorola ने फिलहाल इनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Moto G30 specifications

मोटो जी30 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी30 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस शामिल है।
 

Moto G10 specifications

मोटो जी10 में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी व वीडियो के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, बाकि कैमरा सेंसर्स मोटो जी30 के समान हैं। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी10 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बाकि यह फोन आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High refresh rate display
  • Clean Android 11 UI
  • Good battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Aggressive Night mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.