Moto G30 भारत में 64MP कैमरा के साथ 10,999 रुपये में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Moto G30 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। Moto G30 के साथ मोटोरोला ने Moto G10 Power को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मार्च 2021 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Moto G30 भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च
  • Snapdragon 662 चिपसेट और 4GB रैम से है लैस
  • 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे वाले फोन की 17 मार्च को होगी पहली सेल

Moto G30 की भारत में कीमत 10,999 रुपये है


Moto G30 को आज Moto G10 Power के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला का नया फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाले डिस्प्ले और Android 11 के साथ आता है। इसमें एक प्रीलोडेड थिंकशील्ड तकनीक भी दी गई है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह नए मॉडल को फोर-लेयर प्रोटेक्शन देती है। Moto G30 Snapdragon 662 प्रोसेसर और 4GB रैम से लैस है। इसमें 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Moto G30 price in India, availability

Moto G30 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। फोन डार्क पर्ल और पेस्टल स्काई कलर ऑप्शन में आता है। उपलब्धता की बात करें, तो Moto G30 की पहली सेल 17 मार्च को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

Moto G30 के साथ मोटोरोला ने Moto G10 Power को भी लॉन्च किया है।
Advertisement

 

Moto G30 specifications

डुअल सिम (नैनो) मोटो जी30 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए नॉच कटआउट से लैस आता है। Moto G30 में क्वालकॉम का Snapdragon 662 प्रोसेसर मिलता है, जो 4GB रैम से जुड़ा है। 

फोटोग्राफी के लिए Moto G30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और साथ ही दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे मिलते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Moto G30 को 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में हाइब्रिड स्लॉट मिलता है, जिसमें आप एक सिम की कुर्बानी के साथ स्टोरेज को आगे और बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो जी30 में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। मोटो जी30 में 5,000mAh बैटरी शामिल है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 165.22x75.73x9.14mm और वज़न 197 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High refresh rate display
  • Clean Android 11 UI
  • Good battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Aggressive Night mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.