Moto G24 Power भारत में 50MP कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G24 Power में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Moto G24 Power के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Moto G24 Power में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G24 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Moto G24 Power में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में नया Moto G24 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जो कि 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Moto G24 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G24 Power की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Moto G24 Power के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। Moto G24 Power दो कलर ऑप्शन Glacier Blue और Ink Blue में मिलेगा। Motorola इसके अलावा एक्सचेंज पर 750 रुपये का ऑफर भी प्रदान कर रही है। Moto G24 Power खरीद के लिए Flipkart, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर 7 फरवरी, 2024 से उपलब्ध होगा।


Moto G24 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G24 Power में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 4GB/8GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड My UX कस्टम स्किन पर काम करता है। यह स्मार्टफोन डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह स्मार्टफोन पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.