4 कैमरों के साथ Moto G20 फोन ऑनलाइन लीक, Android 11 के साथ हो सकता है लॉन्च

Moto G20 में 720x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20:9, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। लेटेस्ट लीक में मोटो जी20 का ब्लू वेरिएंट देखने को मिला है, पुरानी लीक में रेड वेरिएंट देखने को मिला था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G20 में मिलेगा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन
  • एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आ सकता है मोटो जी20
  • फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है

पहले सामने आई जानकारी में कहा गया था कि फोन की कीमत 10,000 रुपये के आसपास होगी

Moto G20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स एक बार फिर ऑनलाइन लीक हुए है, जिसके साथ कैमरा डिटेल्स शामिल है। यह स्मार्टफोन जल्द ही Motorola के बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। नया लीक मोटो जी20 रेंडर्स के साथ आया है, जो कि पहले सामने आ चुके लीक्स जैसे ही हैं। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में नॉच डिज़ाइन स्थित होगा।  
 

Moto G20 specifications (expected)

TechnikNews के Nils Ahrensmeier ने ट्वीट करके Moto G20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया जाएगा और यह फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी20 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का होगा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा नॉच में स्थित होगा।
Advertisement

मोटो जी20 की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है और इसके साथ एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आ सकता है। ट्वीट में उल्लेख किया गया है कि फोन में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

Ahrensmeier द्वारा साझा किए रेंडर्स को देखें, तो प्रतीत होता है कि फोन के तीन किनारों पर मोटे बेजल्स और निचले हिस्से उससे भी मोटा बेजल मौजूद होगा। Motorola logo को फोन के पिछले हिस्से पर जगह दी जाएगी, जहां पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। फोन के बॉटम में 3.5mm हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। फोन के दायीं तरफ गूगल असिस्टेंट बटन दिया जा सकता है।
Advertisement

ऐसी ज्यादातर जानकारी इससे पहले लीक हो चुकी है, जिसमें अतिरिक्त स्पेसिफिकेशन जिसमें 720x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20:9, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल हैं। लेटेस्ट लीक में मोटो जी20 का ब्लू वेरिएंट देखने को मिला है, पुरानी लीक में रेड वेरिएंट देखने को मिला था। पहले सामने आई जानकारी में कहा गया था कि फोन की कीमत 10,000 रुपये के आसपास होगी।

Motorola ने फिलहाल मोटो जी20 से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है और अभी यह भी साफ नहीं है कि यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी700

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G20, Moto G20 Specifications, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.