50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और Stylus पेन के साथ Moto G Stylus (2022) लॉन्च, जानें प्राइस

Moto G Stylus (2022) की कीमत $299.99 (लगभग 22,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन Metallic Rose और Twilight Blue कलर ऑप्शन में आता है।

50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और Stylus पेन के साथ Moto G Stylus (2022) लॉन्च, जानें प्राइस

Moto G Stylus (2022) फोन Metallic Rose और Twilight Blue कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Moto G Stylus (2022) को अमेरिका में लॉन्च किया गया है
  • मोटो जी स्टायलस (2022) में मौजूद है stylus पेन सपोर्ट
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि स्टायलस पेन सपोर्ट के साथ आया है। नया Motorola स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मौजूद है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। मोटो जी स्टायलस (2022) में प्रीलोडेड मोटो नोट ऐप दी गई गई है, जिसमें आप स्टायलस के जरिए नोट लिख सकते है वो भी बिना फोन को अनलॉक किए। स्टायलस का इस्तेमाल पहले से इंस्टॉल किए गए स्क्रीनशॉट एडिटर का इस्तेमाल करके स्क्रीनशॉट कैप्चर करने और एडिट करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, प्रीलोडेड कलररिंग बुक ऐप पर आप ड्रॉइंग भी कर सकते हैं। मोटो जी स्टायलस (2022) स्मार्टफोन सिंगल चार्ज पर दो दिन तक की बैटरी प्रदान करता है।
 

Moto G Stylus (2022) price

Moto G Stylus (2022) की कीमत $299.99 (लगभग 22,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन Metallic Rose और Twilight Blue कलर ऑप्शन में आता है और यह खरीद के लिए अमेरिका में Amazon, Best Buy और Motorola.com पर उपलब्ध है।

मोटो जी स्टायलस (2022) स्मार्टफोन के अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

पिछले साल Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन को $299 (लगभग 22,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।
 

Moto G Stylus (2022) specifications

सिंगल सिम (नैनो) मोटो जी स्टायलस (2022) Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x2,460 पिक्सल) Max Vision IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी स्टायलस (2022) फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ वीी5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

मोटो जी स्टायलस (2022) फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 170.21x75.90x9.45mm और वज़न 216 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »