48MP कैमरा के साथ आएगा Moto G Stylus 2022! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक

बता दें, जून महीने में कंपनी ने अमेरिका में Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, वहीं मोटो जी स्टायलश 2022 इसका सक्सेसर हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus 2022 के लीक रेंडर्स में दिखा ब्लू कलर ऑप्शन
  • मोटो जी स्टायलश 2022 की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
  • ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ रेंडर हो चुका है लीक
Motorola कंपनी जल्द ही नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, यह जानकारी हाल ही में सामने आई थी। Moto G Stylus 2022 इन स्मार्टफोन में से एक फोन होगा, जिसे कंपनी पेश करेगी। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के 5K रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी प्राप्त हुई है। कुछ दिनों पहले फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था, लेकिन लेटेस्ट लीक में अलग शेड देखने को मिला है। बता दें, जून महीने में कंपनी ने अमेरिका में Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, वहीं मोटो जी स्टायलश 2022 इसका सक्सेसर हो सकता है।

OnLeaks की साझेदारी में Prepp की रिपोर्ट में कथित Motorola Moto G Stylus 2022 स्मार्टफोन के रेंडर्स को लीक किया गया है। इन रेंडर्स में फोन का सिल्वर कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें, तो फोन के फ्रंट में फ्लैट-स्क्रीन मौजूद है। सेल्फी के लिए  डिस्प्ले में होल-पंच डिज़ाइन मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि वर्टिकली एक के नीचे एक स्थित है। कैमरा मॉड्यूल में सेंसर्स के साथ फ्लैश भी मौजूद है। फोनो के बैक पैनल पर Motorola ब्रांड लोगो भी बीचो-बीच स्थित है।

रिपोर्ट की मानें, तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आया था कि मोटोरोला कंपनी तीन नए स्मार्टफोन लॉन्चिंग पर काम कर रही है, जिनके कोडनेम Motorola Milan, Motorola Rogue और Motorola Austin होंगे। माना जा रहा है कि Milan कोडनेम फोन Moto G Stylus 2022 हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  2. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  7. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  8. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.