Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  इसमें मोटोरोला की वॉटर टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गीले हाथों से इस्तेमाल करने पर भी कैपेसिटिव टच लेयर ठीक से काम करती रहती है। यहां हम आपको Moto G Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G Max Price

Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 20 अगस्त से मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis/ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है या एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 का लाभ मिल सकता है।

Advertisement

Moto G Max Features & Specifications

Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट के साथ एंड्रेनो जीपीयू से लैस किया गया है। इसमें 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 2 ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन धूल और स्प्लैश रेजिस्टेंट के लिए IP64 से लैस है, वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। वहीं कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6,ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.60 मिमी और वजन 210 ग्राम है।

Advertisement

Moto G Max की डिस्प्ले कैसी है?

Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Moto G Max में बैटरी कैपेसिटी कितनी है?

Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Moto G Max का कैमरा कैसा है?

Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Moto G Max का प्रोसेसर कौन सा है?

Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.