Moto E7 Plus भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, ये हैं खासियतें

Moto E7 Plus को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को Flipakrt भी टीज़ कर चुका है, जिससे पता चलता है कि फोन की बिक्री ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Plus को कुछ दोनों पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था
  • आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा फोन
  • 48 मेगापिक्सल डु्अल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है फोन

Moto E7 Plus में 48-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Moto E7 Plus स्मार्टफोन भारत में आज यानी 23 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत में मोटो ई7 प्लस के लॉन्च की पुष्टि हाल ही में कंपनी ने ट्विटर के जरिए की थी और पिछले कुछ समय से ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने भी फोन को टीज़ करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर एक टीज़र पेज बनाया हुआ है। याद दिला दें, Moto E7 Plus को कुछ दिनों पहले ब्राज़ील में पेश किया गया था। फोन की खासियतों में डुअल रियर कैमरा, वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल हैं।
 

Moto E7 Plus sale details

मोटो ई7 प्लस को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को Flipakrt भी टीज़ कर चुका है, जिससे पता चलता है कि फोन की बिक्री ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। फिलहाल इसकी बिक्री की तारीख की जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

Moto E7 Plus price in India (expected)

मोटो ई7 प्लस की भारत में कीमत क्या होगी, इसको लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यदि हम अंदाज़ा लगाए तो इसकी काफी संभावना है कि कंपनी Moto E7 Plus को ब्राज़ील की कीमत के आसपास लॉन्च करे। ब्राज़ील में फोन को 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है। भारत में फोन इसी कॉन्फिगरेशन में लाया जाएगा या इसके और भी कॉन्फिगरेशन होंगे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।
 

Moto E7 Plus specifications

फोन के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) को सपोर्ट करता है, और यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित है। इसके अलावा, यह फोन और यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 4 जीबी रैम और Adreno 610 GPU मौजूद है। वहीं, फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का माप 165.2x75.7x9.2एमएम और वज़न 200 ग्राम है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • Bad
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  2. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  4. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  5. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  6. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  8. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  10. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.