Moto E6 Plus की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों से है लैस

Moto E6 Plus उर्फ Motorola E6 Plus की कथित वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। तस्वीरों से मोटो ई6 प्लस उर्फ मोटोरोला ई6 प्लस के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 17:02 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला ई6 प्लस की तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक
  • Motorola E6 Plus की तस्वीरें हुई लीक
  • मोटोरोला ई6 प्लस के लॉन्च तारीख की फिलहाल जानकारी नहीं

Moto E6 Plus की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों से है लैस

Moto E6 Plus उर्फ Motorola E6 Plus की कथित वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। तस्वीरों से मोटो ई6 प्लस उर्फ मोटोरोला ई6 प्लस के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। पिछले महीने Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने यूएस में मोटो ई6 को लॉन्च किया था। लीक हुई तस्वीरों की बात करें तो मोटोरोला ई6 प्लस रेगुलर मोटो ई6 से दिखने में काफी अलग लग रहा है।

Roland Quandt ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके मोटो ई6 प्लस की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों से आगामी हैंडसेट के डिजाइन के बारे में पता चलता है। फ्रंट पैनल पर नॉच डिज़ाइन है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है। फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, बता दें कि सेंसर को बैक पैनल पर मोटोरोला लोगो में जगह मिली है।

बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ नज़र आ रहा है लेकिन यह एक बजट स्मार्टफोन है तो ऐसे में हो सकता है कि यह प्लास्टिक का बना हो। इसके अलावा तस्वीर में यह भी नजर आ रहा है कि मोटोरोला ई6 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

इन डिटेल के अलावा लीक से फोन के प्रोसेसर या रैम के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ समय पहले सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि मोटोरोला ई6 प्लस में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि आखिर मोटोरोला ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन कब तक लॉन्च होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola E6 Plus, Motorola E6, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.