मोटो ई4 के भारत में लॉन्च होने की ख़बर, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

लेनोवो द्वारा भारत में मोटो ई4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ख़बर है। यह स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। एक जाने-माने ऑफलाइन रिटेलर के मुताबिक, मोटो ई4 की कीमत भारत में 8,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, अभी स्मार्टफोन को इसी रिटेल कीमत के साथ बेचे जाने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 11:05 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ने अभी लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
  • मोटो ई4 को अभी 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • मोटो ई4 को भारत में जल्द आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है
लेनोवो द्वारा भारत में मोटो ई4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ख़बर है। यह स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। एक जाने-माने ऑफलाइन रिटेलर के मुताबिक, मोटो ई4 की कीमत भारत में 8,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, अभी स्मार्टफोन को इसी रिटेल कीमत के साथ बेचे जाने की ख़बरें हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर मोटो ई4 के लॉन्च और कीमत की जानकारी लेनोवो ने साझा नहीं की है।

मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके रिटेल स्टोर में मोटो ई4 के स्टॉक को देखा जा सकता है। उत्तरी अमेरिका में इस  स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया था जबकि भारत में फोन को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया है। लेनोवो ने इससे पहले गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में पुष्टि की थी कि उत्तरी अमेरिका से बाहर फोन को मीडियाटेक एमटीके6737एम चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। हमने भारत में मोटो ई4 की कीमत और उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए लेनोवो से बात करने की कोशिश की है और इस बारे में कोई जानकारी मिलते ही हम कॉपी को अपडेट करेंगे।
Advertisement


इसके अलावा, मोटो इंडिया ने भारत में मोटो ई4 प्लस को भी जल्द लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है। पहला टीज़र जारी करने के बाद, कंपनी ने एक यूट्यूब वीडियो पब्लिश कर पुष्टि की है कि 5000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द भारत आएगा।
Advertisement

Moto E4 के स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला मोटो ई4 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में मेटल डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। कैमरे की बात करें तो Moto E4 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 
मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन की तरह Moto E4 स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होगा। इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का इस्तेमाल होगा। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। अच्छी बात यह है कि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। इस हैंडसेट की अहम खासियतों में 2800 एमएएच की बैटरी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.