Moto E4 Plus लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

पिछले महीने लेनोवो ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। बुधवार को, मोटो ई4 प्लस को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया, जहां इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी गई। मोटो ई4 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर बुधवार, रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस की कीमत 9,999 रुपये है
  • फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
पिछले महीने लेनोवो ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। बुधवार को, मोटो ई4 प्लस को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया, जहां इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी गई। मोटो ई4 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर बुधवार, रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने भारत में 8,999 रुपये की कीमत पर मोटो ई4 के ऑफलाइन बाज़ार में लॉन्च किए जाने की भी पुष्टि कर दी। याद दिला दें कि, जुलाई की शुरुआत में रिटेलर ने मोटो ई4 की उपलब्धता और कीमत की जानकारी दी थी और अब मोटो का कहना है कि स्मार्टफोन बुधवार से देशभर में मिलेगा।

मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी। इस फोन को मेटल ब्लैक कलर में एक गोल कैमरा फ्रेम और एंटीना लाइ के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन के रियर पर मोटोरोला का बैटविंग लोगो और एक स्पीकर ग्रिल है।

स्मार्टफोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वॉल्यूम व पावर बटन दोनों फोन के दांयें किनारे पर है। मोटो ई4 प्लस के ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और यह स्मार्टफोन एक वाटर रेपेलेंट नैनो-कोटिंग के साथ आता है। कपंनी स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर में दिए गए वन की नैव फ़ीचर पर जोर दे रही है।
 

मोटो ई4 प्लस की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

मोटो ई4 प्लस को भारत में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन का देश में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हुआ है। जैसा कि हमने बताया स्मार्टफोन बुधवार रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कंपनी ने लॉन्च डे ऑफर की जानकारी भी दी है। मोटो ई4 प्लस के खरीदारों को मोटो पल्स 2 हेडफोन छूट के साथ 749 रुपये (एमआरपी- 1,599 रुपये) में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 2 महीने के लिए मुफ्त हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन, आइडिया ग्राहकों को 443 रुपये में तीन महीने के लिए 84 जीबी डेटा, जियो ग्राहकों को जियो प्राइम+30 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। फोन पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। कंपनी ने 4,000 रुपये की बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया है।
Advertisement
 

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।
 
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और 4जी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.