5000mAh बैटरी, 8MP सेल्फी कैमरा के साथ Moto E32 हुआ पेश, सस्ते स्मार्टफोन में भी ऐसे शानदार फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Moto E32 की कीमत 159 यूरो यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,777 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Misty Silver और Slate Gray में उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मई 2022 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Moto E32 यूरोप पेश कर दिया है।
  • Moto E32 मार्केट में Moto E30 के नए मॉडल के तौर पर आया है।
  • Moto E32 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Moto E32 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Moto E32 यूरोप पेश कर दिया है। यह मार्केट में Moto E30 के नए मॉडल के तौर पर आया है। हालांकि E30 की तुलना में E32 में डाउनग्रेडेड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इस बजट स्मार्टफोन में सेंट्रली पॉजिशन पंच-होल, एक Unisoc चिप और एक बड़ी बैटरी के साथ शानदार डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको E32 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Moto E32 के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Moto E32 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड My UX पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सिस्टम के साथ आती है, हालांकि यह डिवाइस 18W तक फास्ट चार्ज को सपोर्ट कर सकती है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है जो कि इसका पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 163.95 mm, चौड़ाई 74.94 mm, मोटाई 8.49mm और वजन 184 ग्राम है।
 

Moto E32 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Moto E32 की कीमत 159 यूरो यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,777 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Misty Silver और Slate Gray में उपलब्ध हो सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.