10 हजार से कम में Moto E13 भारत में 8 फरवरी को हो सकता लॉन्च!, जानें फोन की खासियतें

जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है कि Moto E13 भारत में 8 फरवरी को लॉन्च होगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि फोन को सब-10K सेगमेंट में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Motorola 9 फरवरी को Moto E13 को भारत में लॉन्च करने वाली है।
  • Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto E13 में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Twitter/@stufflistings

Motorola ने बीते हफ्ते अपना किफायती स्मार्टफोन Moto E13 यूरोप और अन्य क्षेत्रों में पेश किया था। हालांकि यह फोन अब तक भारत नहीं आया है, लेकिन अब भारतीय ग्राहकों को इस फोन के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है, एक नई लीक के अनुसार, यह फोन जल्द ही आने वाला है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है की मोटो ई13 भारत में 8 फरवरी को लॉन्च होगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि फोन को सब-10K सेगमेंट में रखा जाएगा, जिसका साफतौर पर मतलब है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये के अंदर होगी। फोन यूरोप में पहले से ही 119.99 यूरो यानी कि लगभग 10,600 रुपये में बिक रहा है। यह देखते हुए कि भारत की तुलना में यूरोप में कंपनी के डिवाइसेज की कीमत थोड़ी ज्यादा है, यह संभावना है कि स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार के निशान से थोड़ी कम होगी। फोन भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा।  

Moto E13 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एंट्री Unisoc Tiger T606 चिपसेट है। इसमें दो ARM Cortex A75 कोर 1.6 GHz तक और 6 पावर-एफिशिएंट ARM Cortex A55 कोर 1.6 GHz तक क्लॉक किए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो मोटोरोला के इस फोन में ड्यूल कैमरा जैसा दिखने वाला सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का का सिर्फ एक ही कैमरा दिया गया है, जिसके साथ दूसरे कटआउट में एलईडी फ्लैश है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ड्यूल SIM कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.0, 4G कनेक्टिविटी, 3.5mm हैडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Average quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.