Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Motorola भारतीय बाजार में Moto Buds 2 को 19 मई को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2026 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Moto Buds 2 में 55dB तक डायनामिक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है।
  • Moto Buds 2 में 6 माइक्रोफोन और एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (NNO) है।
  • Moto Buds 2 में LHDC और Spatial Audio सपोर्ट दिया गया है।

Moto Buds 2 में 6 माइक्रोफोन हैं।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारतीय बाजार में Moto Buds 2 को 19 मई को लॉन्च करने वाला है। ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स इस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे। आपको बता दें कि इस ईयरबड्स को पहली बार मार्च में बार्सिलोना में MWC 2026 में भी पेश किया गया था। संभावना है कि भारत में आने वाले मॉडल में ग्लोबल वर्जन के जैसे स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। इन ईयरबड्स में हाई-एंड ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ ड्यूल ड्राइवर सेटअप है। आइए Moto Buds 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto Buds 2 कब होगा लॉन्च

मोटोरोला इंडिया ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Moto Buds 2 भारत में 19 मई को लॉन्च होंगे। कंपनी इस दिन Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। ये ईयरबड्स  11mm और 6mm ड्राइवर से लैस है, जिनके साथ बेहतर बेस के साथ क्लियर हाई फ्रीक्वेंसी प्रदान करेंगे।

Moto Buds 2 Price (Expected)

Moto Buds 2 की कीमत ब्रिटेन में 70 पाउंड (लगभग 8,500 रुपये) है। मोटोराला ने अभी तक भारत में Moto Buds 2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कम होने की उम्मीद है।

Moto Buds 2 Features & Specifications

ग्लोबल स्तर पर पेश हुए Moto Buds 2 में 55dB तक डायनामिक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है। इसके साथ आसपास के वातावरण के आधार पर नॉयज लेवल को एडजेस्ट किया जा सकता है। ईयरबड्स में स्मार्ट ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जो कि जरूरत पड़ने पर एक्सटरनल साउंड को अंदर आने देता है। इनमें LHDC और Spatial Audio सपोर्ट है, जिससे हाई क्वालिटी और ज्यादा दमदार लिस्टिंग अनुभव मिलता है। 

Buds 2 में 6 माइक्रोफोन और एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (NNO) है। इससे शोरगुल वाले वातावरण और तेज हवाओं में कॉल में क्लियर आवाज आती है। इन ईयरबड्स में लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट है। इनमें ड्यूल-डिवाइस पेयरिंग दिया गया है, जिससे यूजर्स एक ही समय में दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं।

अन्य फीचर्स में वियर डिटेक्शन, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल, बेस बूस्ट के साथ एडजस्टेबल EQ सेटिंग्स, रिंग माय बड्स, वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, ऑडियो शेयर और मोटो AI इंटीग्रेशन शामिल हैं। ये ईयरबड्स धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस हैं। प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक चलती है। वहीं चार्जिंग केस में 520mAh की बैटरी है जो कि 48 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग के बदौलत 10 मिनट चार्ज होने पर 3 घंटे तक उपयोग किए जा सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  2. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  6. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  8. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  10. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.