मात्र 349 रुपये में भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi A1, अमेजन पर इस ऑफर के बाद होगा कमाल

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi A1 में Helio A22 दिया गया है। बैटरी के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन सेल में Redmi A1 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Redmi A1 में Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi A1 में 16.56cm की HD+ डिस्प्ले है।

Redmi A1 में 6.5 इंच की LCD स्क्रीन है।

अगर आपका बजट फीचर फोन का है तो आपको एक बार इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। जी हां आप फीचर फोन के बजट में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। अमेजन पर चल रही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) Redmi A1 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को बंपर डिस्काउंट के साथ बेच रही है। सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi A1 पर ऑफर


ऑफर को देखते हुए Redmi A1 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, लेकिन 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

बैंक ऑफर के मामले में सभी बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 325 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 5,950 रुपये तक छूट मिल सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 349 रुपये तक हो सकती है।
 

Redmi A1 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi A1 में Helio A22 दिया गया है। बैटरी के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android Go पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 16.56cm की HD+ डिस्प्ले है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Helio A22 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.