Xiaomi की Mi Settings बीटा ऐप से MIUI 12 की मिली झलक

यूज़र्स के बदलावों को नोटिस करने के बाद Xiaomi ने Mi Settings ऐप के सभी बदलावों को हटा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने गलती से MIUI 11 के बजाय MIUI 12 की ऐप को पोस्ट कर दिया था।

Xiaomi की Mi Settings बीटा ऐप से MIUI 12 की मिली झलक

MIUI 12 को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है

ख़ास बातें
  • Xiaomi के Settings ऐप के बीटा वर्ज़न में दिखा बदला हुआ यूआई
  • कथित MIUI 12 का हो सकता है नया ऐप
  • MIUI 11 साल 2019 के अंत में हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi ने पिछले साल के अंत में MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्ज़न लॉन्च किया था, जो MIUI 11 के नाम से जारी किया। फिलहाल कंपनी अपने ज्यादातर स्मार्टफोन को लेटेस्ट एमआईयूआई 11 में अपडेट कर रही है। नए डिवाइस एमआईयूआई 11 के साथ आ रहे हैं। फिलहाल कंपनी अपने इस लेटेस्ट MIUI कस्टम स्किन को ही लगातार नए फीचर्स के साथ अपग्रेड कर रही है, जैसे कि ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले, बेहतर विजुअल्स आदि। अभी तक कंपनी के आगामी वर्ज़न की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब शाओमी ने अचानक अपने MIUI 11 के बीटा डेवलपमेंट को रोक दिया है, जिसके बाद से खबरे तेज़ी से फैल रही हैं कि कंपनी अब इसके अपग्रेड वर्ज़न MIUI 12 पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने इस तरह की किसी भी खबर पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि अब एक नई खबर पर भरोसा करें तो संभवाना है कि मी कम्युनिटी फोरम पर एमआईयूआई 12 का यूज़र इंटरफेस गलती से लीक हो गया है।

आपको बता दें, Xiaomi रोज़ाना अपने सिस्टम ऐप का बीटा वर्ज़न मी कम्युनिटी फोरम पर अपलोड करती है, ताकि यूज़र्स का फीडबैक मिल सके। कंपनी ने हाल ही में फोरम पर लेटेस्ट मी सेटिंग्स ऐप साझा की थी। XDA Developers ने मी सेटिंग्स ऐप के APK की जांच की और फिर अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह सेटिंग्स पुरानी सेटिंग्स की तुलना में थोड़ी अलग है। हो सकता है कि यह ऐप MIUI 12 का हिस्सा हो।

हालांकि अब कंपनी ने मी सेटिंग्स ऐप के सभी लेटेस्ट बीटा रिलीज़ बदलावों को हटा दिया है। संभावना है कि शाओमी को यह अहसास हो गया होगा कि उन्होंने गलती से MIUI 12 के लिए बने APK का बीटा वर्ज़न लीक कर दिया था। रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि फोरम की मी सेटिंग्स ऐप और कथित एमआईयूआई 12 की सेटिंग्स ऐप में कुछ अंतर थे।

कथित एमआईयूआई 12 मी सेटिंग्स ऐप में डिस्प्ले टैब के अंदर एक नया 'रिफ्रेश रेट सेटिंग्स' होने की खबर है। इसके साथ ही ऐसा लग रहा है कि स्क्रीन टाइम सेटिंग्स में फोकस मोड का एक नया टैब भी दिया जा सकता है।

इस तरह कथित एमआईयूआई 12 का यूआई एमआईयूआई 11 से अलग है। वहीं, जो नया वर्ज़न यूज़र्स को वेबसाइट पर दिखा था फिलहाल वो डिवाइस में दिए जाने के लिए तैयार नहीं था। लीक में बस उसकी एक झलक दिखाई गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI12, MIUI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »