MIUI 11 में होंगे ये खास फीचर, Xiaomi ने किया खुलासा

Xiaomi की मीयूआई डेवलपमेंट टीम ने आगामी MIUI 11 के कुछ फीचर्स से पर्दा उठाया है। जानें इसके बारे में।

MIUI 11 में होंगे ये खास फीचर, Xiaomi ने किया खुलासा

MIUI 11 में होंगे ये खास फीचर, Xiaomi ने किया खुलासा

ख़ास बातें
  • MIUI 11 के साथ आएगा सिस्टम-वाइड डार्क मोड
  • MIUI 11 को रोल आउट किए जाने की फिलहाल जानकारी नहीं
  • मीयूआई 11 ओएस पर काम हुआ शुरू
विज्ञापन
MIUI 10 को जारी करने के बाद शाओमी (Xiaomi) ने मीयूआई 11 (MIUI 11) की तैयारी शुरू कर दी है। MIUI 11 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह रिडिजाइन आइकन, मोनोक्रोम लो-पावर मोड समेत कई अन्य फीचर्स के साथ आएगा। इस साल के शुरुआत में शाओमी (Xiaomi) ने कहा था कि कंपनी ने मीयूआई 11 (MIUI 11) की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अब Xiaomi की मीयूआई डेवलपमेंट टीम ने आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ फीचर्स से पर्दा उठाया है जिन्हें MIUI 11 में दिया जाएगा।

टीम ने बुधवार को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इन फीचर्स से पर्दा उठाया था। MIUI टीम के अनुसार, एंड्रॉयड आधारित Xiaomi ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन में नया मोनोक्रोम लो पावर मोड को सुपर पावर सेविंग मोड नाम से लाया जाएगा। यह मोड कॉल और मैसेज को छोड़कर सभी सिस्टम फंक्शन को बंद कर देगा। पावर की बचत के लिए यह यूजर इंटरफेस को कलर से मोनोक्रोम में बदल देगा।

MIUI 11 को नए आइकन और यूनिफाइड डिजाइन के साथ लाया जा सकता है जो सॉफ्टवेयर के रूप को बदल देगा। इसके अलावा अपडेटेड मीयूआई (MIUI) सॉफ्टवेयर में शेयरिंग के बाद स्क्रीनशॉट के ऑटोमेटिक डिलीट का सपोर्ट, स्टेटस बार ऑप्टिमाइज़ेशन, ट्रांजिशन एनीमेशन समेत कई फीचर मिलेंगे।  

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि MIUI 11 को आधिकारिक रूप से कब लॉन्च किया जाएगा। ना ही इस बात की जानकारी सामने आई है कि Xiaomi स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 को आखिर कब तक रोल आउट किया जाएगा। इससे पहले MIUI टीम ने इस बात से पर्दा उठाया था कि MIUI 11 के साथ सिस्टम-वाइड डार्क मोड, नोटिफिकेशन को ओर बेहतर बनाया जाएगा, ऐप स्टोर के लिए अपडेट यूजर इंटरफेस और ऐप को लॉक करने के लिए फेस या फिंगरप्रिंट लॉकिंग सिस्टम आदि फीचर दिए जाएंगे। MIUI 11 के साथ नया डॉल्बी साउंड इफेक्ट भी मिलेगा।

याद करा दें कि पिछले साल सितंबर में MIUI 10 के स्टेबल वर्जन को रोल आउट करना शुरू किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी सितंबर के आसपास MIUI 11 को उतारा जा सकता है। हाल ही में Xiaomi ने अपने प्रोटोटाइप फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक और वीडियो साझा किया है। इसके अलावा Xiaomi Mi Notebook Air (2019) को भी लॉन्च कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MIUI 11, Xiaomi, Xiaomi MIUI 11
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »