Microsoft Surface Duo डुअल-स्क्रीन फोन 10 सिंतबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए पता चला है कि Microsoft Surface Duo की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,600 रुपये) होगी। यह डिवाइस 10 सितंबर से अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Duo है दो स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन
  • अमेरिका में 10 सितंबर को लॉन्च होगा नया माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन
  • 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,600 रुपये) कीमत में लॉन्च होगा डिवाइस

Microsoft Surface Duo एक फोल्डेबल डिवाइस होगी

Microsoft Surface Duo, कंपनी का पहला ड्यूल-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जिसे ऑनलाइन टीज़ किए जाने के 10 महीने बाद आखिरकार 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। रिलीज़ की तारीख मिलने के साथ-साथ, रेडमॉन्ड कंपनी के फोन की आधिकारिक कीमत भी सामने आ गई है। पिछले साल अक्टूबर में सर्फेस डुओ के साथ ही Surface Neo डुअल स्क्रीन टैबलेट, Surface Laptop 3, Surface Pro 7 और Surface Pro X को भी पेश किया गया था। यह 360-डिग्री हिंज के साथ आता है और इसमें दो अलग-अलग ओलेड डिस्प्ले हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने नए फॉर्म-फैक्टर के लिए डेवलपर्स को ऐप्स को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए एक अलग सरफेस डुओ एसडीके भी दिया है।
 

Microsoft Surface Duo price, availability

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए पता चला है कि Microsoft Surface Duo की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,600 रुपये) होगी। यह डिवाइस 10 सितंबर से अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस बीच, The Verge ने बताया है कि सर्फेस डुओ के लिए प्री-ऑर्डर AT&T, बेस्ट बाय और माइक्रोसॉफ्ट के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बुधवार से शुरू हो चुके हैं।

Surface Duo के ग्लोबल लॉन्च के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
 

Microsoft Surface Duo specifications, features

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस डुओ में 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दो 5.6 इंच के ओलेड (1,350x1,800 पिक्सल) डिस्प्ले दिए हैं, जो एक साथ जुड़ कर 2,700 x 1,800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 8.1 इंच का PixelSense फ्यूजऩ डिस्प्ले बन जाता है। डिवाइस में फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 11-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है।

Microsoft Surface Duo में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलता है, जो 6 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ है। दो बैटरी भी हैं, जिनकी कुल क्षमता 3,577mAh है।

सरफेस डुओ 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा। इसके बजाय, इसमें 4जी एलटीई होगा। आप वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सहित अन्य सामान्य कनेक्टिविटी विकल्पों की भी उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक स्टाइलस पेन भी बनाया गया है।
Advertisement

Microsoft Surface Duo को माइक्रोसॉफ्ट के इन-हाउस यूनिफाइड एक्स्टेंसिबल फर्मवेयर इंटरफेस (यूईएफआई) के आधार पर एंटरप्राइज़-स्तरीय सुरक्षा के साथ आने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन को विंडोज़ वर्चुअल डेस्कटॉप का उपयोग करके क्लाउड में एक फुल विंडोज़ 10 अनुभव से भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, Microsoft अपने BYOD सपोर्ट के साथ एंटरप्राइज़ ग्राहकों को भी टार्गेट करने की योजना बना रही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

हां

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  5. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  6. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  7. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  8. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  9. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  10. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.