• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम जल्द होंगे भारत में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम जल्द होंगे भारत में लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम जल्द होंगे भारत में लॉन्च
विज्ञापन
मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल पेश कर दिए। इसके साथ बजट स्मार्टफोन लूमिया 550 को भी लॉन्च किया गया। कंपनी ने जानकारी दी है कि दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन नवंबर में उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि लूमिया 550 को दिसंबर में।

इवेंट खत्म होने के थोड़ी देर बाद ही माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने दोनों ही हैंडसेट के डुअल-सिम वेरिएंट को 'coming soon' के टैग के साथ लिस्ट कर दिया। इन दोनों डिवाइस की कीमत स्थानीय लॉन्च के दौरान घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लूमिया 550 को लिस्ट नहीं किया। इससे यही समझ आ रहा है कि भारतीय मार्केट में इस बजट हैंडसेट को लॉन्च होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू होगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल की 649 डॉलर (करीब 42,300 रुपये) से। भारत में इन हैंडसेट के डुअल सिम वेरिएंट की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है।

सिम कार्ड स्लॉट को छोड़ककर माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन सिंगल सिम वाले वेरिएंट जैसे ही होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डु्अल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।

फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।

जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »