Micromax Spark Go भारत में लॉन्च, दाम 3,999 रुपये

Micromax ने गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन स्पार्क गो लॉन्च किया। Micromax Spark Go लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा।

Micromax Spark Go भारत में लॉन्च, दाम 3,999 रुपये
ख़ास बातें
  • Micromax Spark Go एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में उपलब्ध है यह फोन
  • माइक्रोमैक्स स्पार्क गो में फ्लैश से लैस फ्रंट व रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
Micromax ने गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन स्पार्क गो लॉन्च किया। Micromax Spark Go लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। Micromax Spark Go की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्प्रेडट्रम एससी 9832ई प्रोसेसर, फ्लैश से लैस फ्रंट और रियर कैमरे, व 4जी वीओएलटीई के साथ आता है।
 

Micromax Spark Go की भारत में कीमत और उपलब्धता

माइक्रोमैक्स स्पार्क गो को भारतीय मार्केट में 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 26 अक्टूबर से होगी। इसे सिल्वर और रोज़ रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, यह फोन अभी से ही फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में उपलब्ध है। फोन के लिए Micromax ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। इसमें ग्राहकों को 25 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा।
 

Micromax Spark Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Micromax Spark Go एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल है। हैंडसेट में स्प्रेडट्रम एससी9832ई चिपसेट के साथ माली टी720 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरे की। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।  दोनों ही कैमरे फ्लैश के साथ आते हैं। यूज़र स्पार्क गो के रियर कैमरे से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसकी बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x72.8x9.7 मिलीमीटर है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ई
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »