माइक्रोमैक्स की विनिर्माण में अगले 5 साल में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 10:48 IST
देश की दूसरी सबसे बड़ी हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स अगले पांच साल में विनिर्माण और नई उत्पादन लाइनों पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के सह संस्थापक राजेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की आमदनी 15,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 12,000 करोड़ रुपये रहा था।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम देश में बैटरी और चार्जर जैसी एक्सेसरीज के विनिर्माण की योजना बना रहे हैं। हम अगले पांच से छह साल में पूर्ण विनिर्माण गतिविधियों पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में माइक्रोमैक्स के नए विनिर्माण प्लांट का उद्घाटन राज्य के आईटी मंत्री के टी रमा राव द्वारा किया गया।
Advertisement

माइक्रोमैक्स का यह यूनिट 19 एक्कड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर मोबाइल हैंडसेट, एलईडी टीवी और एलईडी लाइट बनाने का काम होगा।
Advertisement

इस मोबाइल निर्माता कंपनी का एक प्लांट राजस्थान में भी है। कंपनी ने बताया कि वह हर साल औसतन 220 मिलियन यूनिट बेचेगी। इस ब्रांड की भारतीय फोन मार्केट में हिस्सेदारी 14 फीसदी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.