Micromax का इवेंट 3 नवंबर को, 'चीनी कम' के दावे के साथ हो रही है मार्केट में वापसी

Micromax की नई 'In' स्मार्टफोन सीरीज़ 3 नवंबर को लॉन्च होने वाली है और इसे टीज़ करने के लिए कंपनी ने नया वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In सीरीज़ 3 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है
  • दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़
  • कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलने का है दावा

Micromax का भारत में आखिरी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था

इस बात से हम अब परिचित है कि Micromax दिवाली से पहले अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में वापसी करने की योजना बना रही है और  भारत-चीन सीमा विवाद के बाद हो रही इस वापसी से निश्चित तौर पर कंपनी चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स को टार्गेट करना चाह रही है। अभी तक तो इसके केवल कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब माइक्रोमैक्स के नए वीडियो से इसकी पुष्टि भी हो गई है। Micromax की नई 'In' स्मार्टफोन सीरीज़ 3 नवंबर को लॉन्च होने वाली है और इसे टीज़ करने के लिए कंपनी ने नया वीडियो जारी किया है, जो यूं तो आगामी स्मार्टफोन के नाम या उसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं देता है, लेकिन इसमें दिए गए 'Aao Karein Cheeni Kum' (आओ करें चीनी कम) टैगलाइन से कंपनी का चीनी स्मार्टफोन पर ब्रांड पर धावा साफ समझ में आता है। 

हाल ही में Micromax के सीईओ राहुल शर्मा ने इस सीरीज़ का नाम "In" बताया था और कहा था कि इसमें वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो अच्छे प्रदर्शन और लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव से लैस होंगे। अब कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है, जो इस सीरीज़ के लॉन्च की तारीख को 3 नवंबर बताता है। जैसा कि हमने बताया कि वीडियो में 'आओ करें चीनी कम' टैगलाइन से साफ पता चलता है कि कंपनी कहीं न कहीं भारत-चीन सीमा विवाद के चलते भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर कब्ज़ा कर चुकी चीनी कंपनियों को टार्गेट कर रही है। वीडियो में लॉन्च का समय 12 बजे बताया गया है, हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि लॉन्च वर्चुअल इवेंट के जरिए लाइवस्ट्रीम होगा या नहीं। 

गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में देश में अपना आखिरी फोन लॉन्च किया था, हालांकि आखिरी बड़ा लॉन्च दिसंबर 2018 में किया गया था। कुछ दिन पहले, शर्मा ने पहली बार एक वीडियो के जरिए फोन को टीज़ किया था, जहां उन्होंने इस फोन के लॉन्च के पीछे का कारण भारत-चीन सीमा विवाद और सीमा पर हुई हिंसा को बताया। माइक्रोमैक्स इस सीरीज़ को 7,000 रुपये से 25,000 रुपये रेंज के बीच में लाने की योजना बना रही है।

हालांकि शर्मा ने Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि कंपनी इस समय 5,000 रुपये सेगमेंट में आने की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि यह सेगमेंट अभी छोटा होता जा रहा है। "लोग परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले प्रोडक्ट्स की ज्यादा तलाश कर रहे हैं,” शर्मा ने कहा।
Advertisement

शर्मा ने आगे यह भी बताया कि नई सीरीज़ का विकास भारत-चीन सीमा विवाद से पहले शुरू हो गया था।  उन्होंने कहा "आर एंड डी पहले से जारी था, लेकिन यह भी एक घटना थी, जिसने इसे आगे बढ़ाया।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.