Micromax भारत में आज करेगी वापसी, जानें लॉन्च के बारे में सब कुछ

Micromax के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इन-सीरीज़ की कीमत 7,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Micromax अपनी इन-सीरीज़ के तहत भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल्स के जरिए लाइवस्ट्रीम करेगी लॉन्च इवेंट
  • सीरीज़ में 7,000 से लेकर 25,000 रुपये के बीच लॉन्च होंगे स्मार्टफोन

Micromax In Series में एक से ज्यादा मोबाइल फोन होंगे

Micromax In सीरीज़ आज लॉन्च होने जा रही है। कुछ टीज़र्स रिलीज़ करने के बाद और मार्केट में सनसनी फैलाने के बाद भारतीय विक्रेता अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च करके भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में एक बार फिर वापसी कर रहा है। नई सीरीज़ MediaTek प्रोसेसर के साथ आएगी। माइक्रोमैक्स ने अभी तक अपने नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि गुरुग्राम स्थित कंपनी द्वारा कम से कम दो नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं, जो कि Realme और Xiaomi सहित अन्य चीनी प्रतियोगियों के साछ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
 

Micromax In series launch timing, livestream details

माइक्रोमैक्स अपनी In Series को आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। लॉन्च को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement
 

Micromax In series price in India (expected)

फिलहाल फोन की सटीक कीमत की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इन-सीरीज़ की कीमत 7,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। हाल ही के टीज़र के अनुसार, फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart और देश में माइक्रोमैक्स साइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Micromax In series specifications (expected)

माइक्रोमैक्स की इन-सीरीज़ के तहत कई नए मॉडल्स लॉन्च किए जाने की योजना है। ये सभी फोन लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देंगे, जिसमें माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक शर्मा के अनुसार कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन शामिल नहीं होंगे। कंपनी देश में युवाओं को अपनी इन-सीरीज़ के साथ नए मॉडलों पर कुछ परफॉर्मेंस-फोकस्ड फीचर्स प्रदान करने की योजना भी बना रही है। इसके अलावा, Micromax In-Series को शुरू में कम से कम दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जो मीडियाटेक हीलियो जी35 और हीलियो जी85 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। फोन में पीछे की तरफ एक "इन" लोगो भी होगा। इसके अलावा हालिया टीज़र से पता चला था कि दोनों फोन या दोनों में से एक में पीछे की तरफ X पैटर्न की फिनिश वाला डिज़ाइन शामिल होगा।

नई सीरीज़ में शामिल बजट फोन 6.5 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा और एक अफवाह के अनुसार इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल होगी। इसी मॉडल में डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी होने की बात भी कही गई है। मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर काम करने वाला हाई-एंड मॉडल ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.