Micromax In 1b, Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 में कौन बेहतर?

कीमत को देखा जाए तो नए माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन को भारत में सीधी टक्कर Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 से मिलती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 1b की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • चारों फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर काम करते हैं
  • Realme C15 में सबसे ज्यादा 6,000mAh बैटरी मिलती है

Micromax In 1b की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

Micromax ने लंबे समय के बाद भारतीय मार्केट में अपने दो नए फोन के साथ वापसी की है। कंपनी ने अपनी नई In स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाया है, जिसमें Micromax In Note 1 और बजट स्मार्टफोन Micromax In 1B लॉन्च किया है। बात करें माइक्रोमैक्स इन 1बी की, तो फोन मीडियाटेक प्रोसेसर और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आता है। Micromax ने वादा किया है स्मार्टफोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलता रहेगा। गुरुग्राम स्थित भारतीय कंपनी ने Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने के विए वापसी की है। ऐसे में देखना होगा कि कंपनी भविष्य में किस राह जाएगी। फिलहाल यहां हम Micromax In 1b की तुलना अन्य चीनी ब्रांड्स के स्मार्टफोन से करने जा रहे हैं। कीमत को देखा जाए तो नए माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन को भारत में सीधी टक्कर Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 से मिलती है। आइए बिना देरी किए इन चारों स्मार्टफोन को एक-दूसरे के सामने खड़ा करते हैं और देखते हैं कि इनमें से कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है।
 

Micromax In 1b vs Redmi 9 vs Poco C3 vs Realme C15: Price in India

Micromax In 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Poco C3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का दाम 7,499 रुपये है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, दूसरी ओर Realme C15 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
Advertisement

 

Micromax In 1b vs Redmi 9 vs Poco C3 vs Realme C15: Specifications

माइक्रोमैक्स इन 1बी, रेडमी 9, पोको सी3 और रियलमी सी15, इन चारों मॉडल में डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आते हैं। हालांकि, Redmi 9 और Poco C3 और Realme C15 में कस्टम स्किन मिलती है, लेकिन Miromax In 1b में "स्टॉक अनुभव" दिया गया है। माइक्रोमैक्स इन 1बी में 6.52-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। यह Redmi 9 और Poco C3 के 6.53-इंच एचडी+ डिस्प्ले से थोड़ा छोटा है। दूसरी ओर, Realme C15 में 6.5-इंच एचडी+ डिस्प्ले शामिल है।

माइक्रोमैक्स इन 1बी, रेडमी 9, पोको सी3 और रियलमी सी15 सभी एक समान ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 एसओसी के साथ आते हैं। माइक्रोमैक्स फोन में 2 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प मिलते हैं, रेडमी 9 सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट में आता है और पोको सी3 और रियलमी सी15 दोनों 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आते हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Micromax In 1b और Redmi 9 दोनों डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। दूसरी ओर, Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। हालांकि, क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ Realme C15 टॉप पर आता है। सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और "रेट्रो" लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर शामिल है।

माइक्रोमैक्स इन 1बी में फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो रेडमी 9 के 5-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से ज्यादा है। पोको सी3 में सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। हालांकि, रियलमी सी15 में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर शामिल है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स इन 1बी में 32 जीबी और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज विकल्प मिलते हैं, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पोको सी3 में भी समान विकल्प मिलते हैं, लेकिन स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी सी15 में भी 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं, लेकिन स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। आखिर में रेडमी 9 में 64 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज विकल्प हैं और इसकी स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

Micromax In 1b में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 में भी इसी तरह के कनेक्टिविटी विकल्प हैं, जो यूएसबी टाइप-सी की जगह पर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं। माइक्रोमैक्स इन 1बी, रेडमी 9 और रियलमी सी15 रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं, जो कि पोको सी3 पर गायब है।

माइक्रोमैक्स इन 1बी में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो रेडमी 9 और पोको सी3 के समान है। तीनों फोन 10W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। हालांकि, Realme C15 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स 1बी 164.5x75.8x8.9 एमएम डायमेंशन के साथ आता है, जबकि रेडमी 9 का डायमेंशन 164.9x77.07x9.0 एमएम और पोको सी3 का डायमेंशन 164.9x77.1x9.0 एमएम है। दूसरी ओर, रियलमी सी15 164.5x75.9x9.8 एमएम डायमेंशन के साथ आता है। Micromax फोन का वज़न 188 ग्राम है, जो कि Redmi 9 और Poco C3 दोनों की तुलना में हल्का है। यह दोनों फोन 194 ग्राम वज़न के साथ आते हैं। इनमें से सबसे भारी Realme C15 है, जिसका वज़न 209 ग्राम है।
 
माइक्रोमैक्स इन 1बी बनाम Poco सी3 बनाम रेडमी 9 बनाम रियलमी सी15

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.52 इंच6.53 इंच6.53 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सलहां5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी3 जीबी4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच6000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.526.536.536.50
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:920:920:9
प्रोटेक्शन टाइप
---गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35
रैम
2 जीबी3 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128512512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहांहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहांहांहां
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सलहां5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-MIUI for PocoMIUI 12Realme UI

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हां---
सिम की संख्या
2222
लाइटनिंग
-नहीं--
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां--
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
--802.11 बी/जी/एन-
माइक्रो यूएसबी
--हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हां-हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हां-हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हांहां
जायरोस्कोप
हां---
फेस अनलॉक
--हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
---हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.