माइक्रोमैक्स 22 अगस्त को लॉन्च करेगी इनफिनिटी डिस्प्ले वाली स्मार्टफोन सीरीज़

माइक्रोमैक्स ने 22 अगस्त को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए 'Block your Date' के साथ इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा एक नई इनफिनिटी सीरीज़ लॉन्च करने की उम्मीद है। माइक्रोमैक्स, सैमसंग के हाई-एंड स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को टक्कर देने के लिए अपनी इनफिनिटी रेंज में कई फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 18:06 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स की इनफिनिटी सीरीज़ का डिज़ाइन गैलेक्सी एस8 जैसा होगा
  • इनफिनिटी सीरीज़ 22 अगस्त को लॉन्च की जाएगी
  • माइक्रोमैक्स जल्द अपना नया इवोक डुअल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है
माइक्रोमैक्स ने 22 अगस्त को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए 'Block your Date' के साथ इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा एक नई इनफिनिटी सीरीज़ लॉन्च करने की उम्मीद है। माइक्रोमैक्स, सैमसंग के हाई-एंड स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को टक्कर देने के लिए अपनी इनफिनिटी रेंज में कई फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

घरेलू हैंडसेट निर्माता द्वारा भेजी गई टीज़र इमेज से पुष्टि होती है कि नई माइक्रोमैक्स इनफिनिटी सीरीज़ में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। टीज़र में टैगलाइन है, "Let's put a number to infinity" और इसके साथ ही स्मार्टफोन की तस्वीर और भारत में लॉन्च की तारीख़ का ज़िक्र है।

तस्वीर को देखें तो, ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स की इनफिनिटी स्मार्टफोन सीरीज़ के सभी फोन में पतले बेज़ल होंगे। और इन फोन को अपने डिवाइस को अधिकतर मल्टीमीडिया के लिए इस्तेमाल करने वाले यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया जा सकता है। इन फोन में आगे की तरफ़ होम बटन नहीं होंगे। और पूरी इनिफिनिटी रेंज में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिए जाएंगे।

बता दें कि, माइक्रोमैक्स की इनफिनिटी सीरीज़ पहली नहीं होगी, जिसके तहत बजट दाम में उपभोक्ताओं को बड़े स्क्रीन डिज़ाइन वाले फोन पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में एलजी ने भारत में फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 14,990 रुपये में क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एलजी क्यू6 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.5 इंच फुलविज़न डिस्प्ले जिसमें 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो और घुमावदार किनारे हैं। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फ़ीचर भी है।
Advertisement

इनफिनिटी डिस्प्ले के अलावा, माइक्रोमैक्स जल्द अपना नया इवोक डुअल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके बारे में पिछले कुछ समय से जानकारी दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.