माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 रिव्यूः एक और बजट स्मार्टफोन

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2015 16:24 IST
हाल के दिनों में स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती देखने को मिली है। आज की तारीख में अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले हैंडसेट 10,000 रुपये से कम की कीमत में मिल जाते हैं। कई नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट को लेकर बेहद ही गंभीर हैं। इस कारण से यूज़र के लिए बाज़ार कई 'वेल्यू फॉर मनी' हैंडसेट मौजूद हैं। देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स भी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत दावदेरी पेश करती रही है।

कैनवस एक्सप्रेस 2 स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स का लेटेस्ट बजट हैंडसेट है जिसे आप एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। 5,999 रुपये में मिलने वाला यह डिवाइस माइक्रोमैक्स के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। शानदार स्पेसिफिकेशन वाले इस डिवाइस की सीधी टक्कर कार्बन टाइटेनियम माक फाइव (रिव्यू पढ़ें) से है। हम इस रिव्यू में एक्सप्रेस 2 के बारे में और विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।
लुक और डिजाइन
Advertisement
माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 भले ही बजट डिवाइस हो पर पहली नज़र में यह सस्ता तो बिल्कुल नहीं नज़र आता। पूरी बॉडी प्लास्टिक की है। हैंडसेट के किनारे पर बने गोल्ड स्ट्रिप मेटालिक होने का एहसास देते हैं। कुल मिलाकर लुक प्रीमियम डिवाइस जैसा है। 5 इंच का स्क्रीन, पतले फ्रेम और स्लिम प्रोफाइल फोन को कॉम्पेक्ट बनाता है और आसानी से इस्तेमाल करने योग्य भी। प्लास्टिक बॉडी होने के कारण वज़न भी कम है।

वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैंडसेट के दायें किनारे पर बने हुए हैं। माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर निचले हिस्से पर बने हुए हैं और 3.5मिलीमीटर का ऑडियो सॉकेट टॉप पर। डिजाइन को बेहद ही सिंपल और एलिगेंट रखा गया है जो एक्सप्रेस 2 के पक्ष में जाता है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 में 5 इंच का 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसकी कलर रिप्रोडक्शन, ब्राइटनेस और सनलाइट लेजिब्लिटी अच्छी है। इस कीमत में यह बेहतरीन डिस्प्ले वाला डिवाइस है।
स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
5 इंच के 720पिक्सल स्क्रीन के अलावा डिवाइस में 2,500एमएएच की रिप्लेसेबल बैटरी, 1.4गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर माडियाटेक एमटी6592एम चिपसेट, 1जीबी का रैम, 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32जीबी तक) और डुअल-सिम कनेक्टिविटी है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वैसे, आज की तारीख में 10,000 रुपये के रेंज वाले ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलते हैं। आपको बता दें कि हैंडसेट के बॉक्स पर जानकारी दी गई है कि कैनवस एक्सप्रेस 2 को एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर अपग्रेड किया जा सकता है। हालांकि, सिस्टम अपडेट स्क्रीन पर जांच करने के बाद हमने पाया कि फिलहाल कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है।
यूज़र इंटरफेस बेहद ही सिंपल है, बहुत हद तक एंड्रॉयड किटकैट के स्टॉक वर्ज़न जैसा। कस्टमाइज़ेशन के लिए बहुत ज्यादा विकल्प तो नहीं मौजूद हैं, लेकिन बेसिक सेटिंग्स और कंट्रोल्स दिए गए हैं। कीमत को ध्यान में रखते हुए हमने यूज़र इंटरफेस को कारगर पाया। उम्मीद है कि इस डिवाइस को खरीदने वाले भी निराश नहीं होंगे।

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 पर कई ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं। सिस्टम भी बीच-बीच में विज्ञापन देता है जो बेहद ही परेशान करने वाला है। एक अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ऐप्स को डिलीट किया जा सकता है।
कैमरा
Advertisement
कैनवस एक्सप्रेस 2 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस सेंसर के साथ हमें अच्छे रिज़ॉल्यूशन वाले तस्वीर की उम्मीद थी, लेकिन पाया कि कैमरा सेंसर में डिटेल और शार्पनेस के मामले में भारी कमी है। पहली नज़र में तस्वीरें अच्छी नज़र आती हैं, पर ज़ूम करने पर कैमरे की कमियां उजागर हो जाती हैं।

हालांकि, कलर और लाइटिंग को लेकर कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है। आउटडोर में ली गई तस्वीरों में आम तौर पर नॉयज की कमी दिखी और इसके व्हाइट लेवल भी अच्छे हैं। इस वजह से कलर वाश्ड आउट और ओवरसेचुरेटेड नहीं नज़र आते। कम रोशनी में ली गई तस्वीरों को संतोषजनक ही बताया जा सकता है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इस प्राइस रेंज में हैंडसेट के कैमरे से ज्यादा उम्मीदें रखना बेमानी होगी।
हैंडसेट का कैमरा ऐप बहुत हद तक गूगल के पॉपुलर कैमरा ऐप जैसा ही है। इस कारण से ज्यादातर सेटिंग्स और मोड स्क्रीन पर दिखते हैं। शिकायत सिर्फ छोटे व्यूफाइंडर एरिया को लेकर है।
Advertisement

परफॉर्मेंस
परफॉमेंस की बात करें तो माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 ने कभी निराश किया तो कभी खुश। डिवाइस ने हमारे टेस्ट वीडियो को चलाने में और बेंचमार्क टेस्ट में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन दैनिक इस्तेमाल और गेमिंग में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। यूज़र इंटरफेस थोड़ा धीमा काम करता है, ऐप्स खुलने में ज्यादा वक्त लेते हैं और गेमिंग के वक्त तो स्मार्टफोन बहुत धीमा पड़ा जाता है। एंग्री बर्ड्स 2 और डेड ट्रिगर 2 जैसे गेम्स ठीक से नहीं चले। इसके अलावा इन गेम्स को खेलते वक्त बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो गई और हैंडसेट भी गर्म हुआ।
बेंचमार्क स्कोर हमारी उम्मीद से ज्यादा आए। अंटूटू और क्वाड्रेंट टेस्ट में स्मार्टफोन को क्रमशः 28,560 और 10,864 के स्कोर मिले। जीएफएक्स बेंच और 3डीमार्क टेस्ट का स्कोर क्रमशः 16fps और 6,365 रहा। बेंचमार्क स्कोर संतोषजनक थे पर हैंडसेट को इस्तेमाल करने में कई बार दिक्कतें आईं जिसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

फोन के बेसिक फंक्शन में कोई कमी नहीं दिखी। कॉल क्वालिटी, सिगनल स्ट्रेंथ और वाई-फाई स्ट्रेंथ अच्छे हैं। स्पीकर से आने वाली आवाज़ तय पैमाने से थोड़ी कम थी। सबसे ज्यादा निराशा एक्सप्रेस 2 की बैटरी लाइफ से हुई। फोन की बैटरी वीडियो लूप टेस्ट में सिर्फ 6 घंटे 5 मिनट तक चली और दैनिक इस्तेमाल में तो बैटरी पावर उम्मीद से ज्यादा तेजी खत्म हुआ। फोन की बैटरी पूरे एक दिन तक नहीं चल पाई, वो भी साधारण किस्म के इस्तेमाल में। शाम होने तक हमें चार्ज़र की जरूरत पड़ जाती थी।
हमारा फैसला
एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट किसी भी फोन निर्माता कंपनी के लिए एक अहम मार्केट है। माइक्रोमैक्स,  कैनवस एक्सप्रेस 2 स्मार्टफोन के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है। डिवाइस दिखने में अच्छा है और कॉम्पेक्ट भी। इसका इस्तेमाल बेहद ही आसान है, यानी सारी बेसिक ज़रूरतों के मामले में पूरी तरह से फिट। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन ऐसे हैं जो आम तौर पर ज्यादा महंगे डिवाइस में देखने को मिलते हैं। ऐसे में बजट स्मार्टफोन के खरीददार के लिए यह एक आकर्षक विकल्प है।

हालांकि, जब इसकी तुलना कार्बन टाइटेनियम माक फाइव से की जाए तो कमियां साफ नज़र आती हैं। ग्राफिक्स बेस्ड टास्क में डिवाइस की खराब परफॉर्मेंसऔर ऐप्स व गेम्स को रन करने में बार-बार धीमा पड़ जाना, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कमियां हैं। कैमरा कागजी तौर पर तो अच्छा है, लेकिन डिटेल के साथ तस्वीरें लेने में थोड़ा कमज़ोर। रैम और इंटरनल स्टोरेज कम है जिसका असर डिवाइस के आम इस्तेमाल पर भी पड़ेगा। डिवाइस में कोई भी अनोखा फ़ीचर नहीं है। यू कहें कि इसकी कोई यूएसपी नहीं है।

अगर आपको एक साधारण एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की तलाश है जो दिखने में अच्छा है तो माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस एक अच्छा विकल्प है। अगर बेसिक काम करते हैं तो डिवाइस अच्छा काम करेगा। हालांकि, अगर आपको थोड़ा और बेहतर डिवाइस चाहिए तो हमारा सुझाव होगा कि आप कार्बन टाइटेनियम माक फाइव के बारे में सोंचें या थोड़ा और पैसे खर्च कर यू यूफोरिया स्मार्टफोन खरीद लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.