माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 15:55 IST
इस महीने ही माइक्रोमैक्स की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए कैनवस स्पार्क 3 (क्यू385) हैंडसेट को बुधवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया। इस हैंडसेट की भारत में कीमत 4,999 रुपये होगी। इसे 7 अप्रैल से फ्लैश सेल के जरिए ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील से खरीदा जा सकेगा।

पहली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होंगे। कैनवस स्पार्क 2 के इस अपग्रेडेड वेरिएंट में ज्यादा बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें रैम भी ज्यादा है। कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को भी बढ़ाया गया है। और इनबिल्ट स्टोरेज दोगुनी है।

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी डीडीआर3 रैम है। कैनवस स्पार्क 3 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर जबकि 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 में म्यूजिक के दीवानों के लिए 1.5सीसी बॉक्स 250 स्पीकर दिये गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन में 2900 एमएएच बैटरी और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में पहले से हाइक, ओएलएक्स, स्काइप और गाना जैसे ऐप इंस्टॉल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.